विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Govinda की पत्नी सुनीता आहूजा के पैरों में गिरे Krushna Abhishek, कश्मीरा के छलके आंसू; इस कारण 14 साल चला झगड़ा

Published: Sat, 25 Apr 2026 05:08 PM (IST)

कृष्णा अभिषेक का हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह रोते-रोते अपनी मामी सुनीता ...और पढ़ें

कृष्णा अभिषेक ने मामी सुनीता आहूजा से मांगी माफी/ फोटो- Instagram

कृष्णा अभिषेक ने मामी सुनीता आहूजा से मांगी माफी/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के परिवार के बीच एक लंबे समय से मनमुटाव चल रहा था, जो अब खत्म होता नजर आ रहा है। हाल ही में कृष्णा अभिषेक का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह सुनीता आहूजा के पैरों को पकड़कर माफी मांगते दिखाई दे रहे हैं। हमेशा मुस्कुराते रहने वाले कृष्णा की ये हालत देखकर फैंस का दिल भी पसीज गया।

रो-रोकर कृष्णा अभिषेक का हुआ बुरा हाल

'लाफ्टर शेफ्स' के अपकमिंग एपिसोड में सुनीता आहूजा खास मेहमान बनकर आने वाली हैं। इस एपिसोड का एक प्रोमो 'कलर्स' ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में जैसे ही सुनीता आहूजा सेट पर एंट्री करती हैं, कृष्णा उन्हें देखकर बेहद भावुक हो जाते हैं। वह पहले सुनीता आहूजा को गले लगाते हैं और उसके बाद बोलते हैं, "14 साल हो गए।"

उसके बाद वह तुरंत उनके पैर पकड़ लेते हैं। कृष्णा, कश्मीरा की तरफ देखते हुए सुनीता आहूजा से कहते हैं, "मुझे तो आपके पैरों में पार्किंग मिल गई, लेकिन किसी और को भी यह चाहिए।" इस मोमेंट को देखकर कश्मीरा भी काफी इमोशनल हो गईं और उन्होंने नेशनल टीवी पर सभी के सामने सुनीता आहूजा से माफी मांगते हुए उन्हें 'आई एम सॉरी' कहा।

यह भी पढ़ें- 'सुनामी हैं वो...' Krushna Abhishek ने मामी सुनीता को दिया खास नाम, लाफ्टर शेफ्स 3 पर मिला सरप्राइज

sunita ahuja

सोशल मीडिया पर कृष्णा का हाल देख रो पड़े फैंस

हमेशा कॉमेडी के मूड में रहने वाले कृष्णा अभिषेक को इस कदर रोता देखकर फैंस का दिल भी पिघल गया। एक यूजर ने लिखा, "गलतियां बड़े और छोटे सभी से होती हैं, पर माफ करने वाला सबसे बड़ा होता है और परिवार सबसे ऊपर होना चाहिये।" दूसरे यूजर ने लिखा, "कृष्णा भैया को रोते हुए पहली बार देखा है, बहुत ही बुरा लग रहा है।"

एक अन्य यूजर ने लिखा, "लाफ्टर शेफ कितना अच्छा शो है, सभी को जोड़ता है। आज कृष्णा अभिषेक को उनका खोया हुआ रिश्ता दोबारा मिल गया।"

krushna kashmera

14 साल पहले इस वजह से शुरू हुआ था झगड़ा

दरअसल, इन सब झगड़ों की शुरुआत कई साल पहले तब हुई थी, जब कृष्णा अभिषेक ने गोविंदा को लेकर एक मजाक कर दिया था, जिससे सुनीता बहुत हर्ट हो गई थीं। इसके बाद इस झगड़े में आग में घी का काम कश्मीरा शाह के एक ट्वीट ने किया, जिसमें उन्होंने लिखा था कि "कुछ लोग पैसों के लिए शादियों में नाचते हैं।"

इसे सुनीता ने पति गोविंदा पर एक निशाना समझा, क्योंकि सुपरस्टार उस वक्त एक इवेंट में शामिल हुए थे। इसके बाद खुलेआम सुनीता आहूजा ने कश्मीरा को एक 'बुरी बहू' कहा था। इस पर पलटवार करते हुए कश्मीरा ने कहा था, "सुनीता कौन हैं?" यह झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि इसे सुलझाने में उन्हें 14 साल लग गए।

यह भी पढ़ें- '14 साल का वनवास हुआ खत्म', सुनीता ने लगाया भांजे Krushna Abhishek को गले...फिर क्यों आगबबूला हो रहे हैं फैंस?