शो में भी पहुंच गईं इस 'जमाई राजा' की असली सास!
उनका किरदार एक पॉजिटिव वुमन के रूप में शो में दर्शाया जाएगा और उनकी एंट्री आलिया की शादी के दौरान दिखाई जायेगी।
मुंबई। स्टार प्लस के शो 'ये हैं मोहब्बतें' में लगातार नए ट्रैक जोड़े जा रहे हैं। जल्द ही एक और दिलचस्प ट्रैक दर्शकों को देखने का मौका मिलेगा। यह बात तो सभी जानते ही हैं कि इस शो में करण पटेल के ससुर जी का किरदार निभा रहे अभय भार्गव रियल लाइफ में भी करण के ससुर ही हैं।
वो करण की पत्नी अनीता भार्गव के पिता हैं और अब बहुत जल्द ही करण को इस शो में अपनी सासू मां का भी साथ मिलने जा रहा है। जी हां, खबर है कि इस शो में जल्द ही करण पटेल की सास किरण भार्गव, जो काफी वरिष्ठ कलाकार हैं, उन्हें भी इस बार अपने जमाई राजा से जुड़ने का मौका मिल रहा है। खबर है कि जल्द उनकी एंट्री होगी। वो शो में आलिया भास्करन की दादी के किरदार में नजर आएंगी।
महेश भट्ट को इस नाम से बुलाती है नामकरण की अवनि
उनका किरदार एक पॉजिटिव वुमन के रूप में शो में दर्शाया जाएगा और उनकी एंट्री आलिया की शादी के दौरान दिखाई जायेगी। खुद किरण भार्गव ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने इस बात पर अब तक सस्पेंस रखा है कि एपिसोड में वो अपने पति और दामाद के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी या नहीं, लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा है कि उन्हें ख़ुशी है कि उन्हें अपने जमाई के साथ सेट पर वक़्त बिताने का थोड़ा मौका तो जरूर मिलेगा।