विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खतरों के खिलाड़ी फेम Divyanka Tripathi का हुआ एक्सीडेंट, विवेक दहिया ने बताया कैसे हुआ हादसा, दिया हेल्थ अपडेट

Published: Fri, 19 Apr 2024 01:15 PM (IST)

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया का बीते दिन एक्सीडेंट हो गया है जिसकी जानकारी उनके पति विवेक ...और पढ़ें

खतरों के खिलाड़ी फेम Divyanka Tripathi का हुआ एक्सीडेंट/ photo- Instagram
खतरों के खिलाड़ी फेम Divyanka Tripathi का हुआ एक्सीडेंट/ photo- Instagram

HighLights

  1. टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ एक्सीडेंट
  2. खतरों के खिलाड़ी और ये हैं मोहब्बते जैसे शोज में आ चुकी हैं नजर
  3. अस्पताल में एडमिट हैं दिव्यांका त्रिपाठी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टेलीविजन की मशहूर अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी घर-घर में मशहूर हैं। बनूं मैं तेरी दुल्हन से लेकर ये हैं मोहब्बतें में इशिता भल्ला बनकर फैंस के दिलों को जीतने वाली दिव्यांका त्रिपाठी को लेकर हाल ही में फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है।

बीते दिन 18 अप्रैल को दिव्यांका त्रिपाठी का एक्सीडेंट हो गया। खतरों के खिलाड़ी 12 की एक्स कंटेस्टेंट के एक्सीडेंट की खबर उनके पति विवेक दहिया ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की।

दिव्यांका फिलहाल कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनका स्वास्थ्य फिलहाल कैसा है, इसकी जानकारी भी विवेक ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की।

कैसे हुआ दिव्यांका त्रिपाठी का एक्सीडेंट?

दिव्यांका त्रिपाठी के पति और एक्टर विवेक दहिया ने हाल ही में इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए 'ये हैं मोहब्बतें' फेम एक्ट्रेस के स्वास्थ्य को लेकर अपडेट शेयर की। उन्होंने इस पोस्ट में बताया कि दिव्यांका का एक्सीडेंट कैसे हो गया।

यह भी पढ़ें: 'अब मैं वैसे जी पा रही हूं...' Divyanka Tripathi ने टीवी शो में वापसी करने पर कही ये बात

उन्होंने लिखा, "दिव्यांका की रिकवरी हो रही है। ये घटना बीती शाम को हुई, जहां वो ऊंचाई से गिर गई, जिसकी वजह से उनके दोनों हाथों की हड्डियां टूट गई हैं। डॉक्टर ने तुरंत ही सर्जरी करने की सलाह दी है। सभी फैंस और मीडिया के लोगों का धन्यवाद, जिन्होंने इतना प्यार दिया। दिव्यांका फिलहाल दर्द में हैं और फिलहाल रेस्ट कर रही हैं"।

दिव्यांका त्रिपाठी के एक्सरे की फोटो भी की थी शेयर

इससे पहले विवेक दहिया के इंस्टाग्राम पोस्ट पर दो स्टोरी शेयर की गई थी। जिसमें पहली पोस्ट में उनकी टीम ने जानकारी शेयर करते हुए बताया था कि दिव्यांका त्रिपाठी का एक्सीडेंट हो गया है, जिसकी वजह से विवेक दहिया का लाइव सेशन आगे बढ़ाया जा रहा है।

divyanka tripathi in hospital

इसके अलावा दूसरी पोस्ट खुद विवेक दहिया ने की थी, जिसमें उन्होंने टीवी एक्ट्रेस के हाथ के एक्सरे की फोटो शेयर की थी और फैंस को बताया था कि आज 19 अप्रैल को उनकी सर्जरी हो रही है।

divyanka tripathi accident

आपको बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की पहली मुलाकात ये हैं मोहब्बते के सेट पर हुई थी, कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने 8 जुलाई 2016 में शादी कर ली थी।

यह भी पढ़ें: बिग बॉस को लेकर Divyanka Tripathi ने दिया बड़ा बयान, बोलीं- कभी नहीं बनूंगी इस शो का हिस्सा