विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

KKK 15: डर का नया दौर... खतरों से खेलने आ रहे हैं 12 खिलाड़ी, शो की पहली झलक देख एक्साइटेड हुए फैंस

Published: Sun, 03 May 2026 02:52 PM (IST)

Khatron Ke Khiladi Season 15: स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 जल्द ही शुरू होने वाला है। शो की पहली झलक सामने आई है।

खतरों के खिलाड़ी की पहली झलक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

खतरों के खिलाड़ी की पहली झलक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्टंट बेस्ड शो खतरों के खिलाड़ी सबसे पसंदीदा रियलिटी शोज में से एक है। पिछले साल किसी कारण से 15वां सीजन नहीं आ पाया था लेकिन अब आखिरकार नया सीजन नए ट्विस्ट एंड टर्न के साथ लौटकर आ रहा है। इस बार खतरा पहले से भी ज्यादा खतरनाक होने वाला है।

काफी दिनों से खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 को लेकर चर्चा हो रही थी। यहां तक कि कुछ कंटेस्टेंट्स हिंट्स के जरिए फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा रहे थे। अब आखिरकार शो की ऑफिशियल कंटेस्टेंट्स लिस्ट सामने आ गई है, साथ ही शो की पहली झलक भी रिवील कर दी गई है।

खतरों के खिलाड़ी 15 की झलक

रविवार को खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 की ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो गई है, साथ ही सभी खिलाड़ियों के नाम भी जारी कर दिए गए हैं। इस बार शो की टैगलाइन 'डर का नया दौर' रखी गई है। इस बार शो में बिग बॉस सीजन 19 के दो धुरंधर होंगे, जिनका शो में खट्टा-मीठा बॉन्ड रहा और वह फरहाना भट्ट (Farrhana Bhatt) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) हैं।

Khatron Ke Khiladi 15

खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 की कंटेस्टेंट लिस्ट

फरहाना और गौरव के अलावा खतरों के खिलाड़ी शो में टीवी जगत के कई बड़े धुरंधर खतरों से खेलते हुए नजर आएंगे जिसमें करण वाही (Karan Wahi), ऋत्विक धनजानी, विशाल सिंह, अविनाश तिवारी, सोशल मीडिया स्टार ओरी, जैस्मिन भसीन, हर्ष गुजराल, अविका गौर, शगुन शर्मा और रुबीना दिलैक हैं। सभी कंटेस्टेंट्स के ग्राफिक वीडियो शेयर किया गया है।

यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15: खतरा बढ़ने वाला है! रोहित शेट्टी का धांसू सरप्राइज, इस बिग बॉस कंटेस्टेंट को लाने की उठी मांग

Orry

कब शुरू होगा खतरों के खिलाड़ी 15?

खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 कब शुरू होगा और इसकी शूटिंग कहां होगी, अभी तक इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, ऐसी चर्चा है कि सीजन 15 की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केप टाउन में हो सकता है, जहां कई सीजंस की शूटिंग हो चुकी है। साथ ही जून में इसके टेलीकास्ट होने की खबर है। बता दें कि सीजन 14 की शूटिंग रोमानिया में हुई थी।

यह भी पढ़ें- तय हो गई Khatron ke Khildai 15 की फाइनल डेट? ये कंटेस्टेंट होंगे शो का हिस्सा