विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Khatron Ke Khiladi 15: Elvish Yadav से लेकर दिग्विजय राठी तक, खतरों से खेलने के लिए तैयार हैं ये 7 कंटेस्टेंट?

Published: Tue, 18 Feb 2025 08:38 PM (IST)

बिग बॉस 18 के बाद कलर्स जल्द ही अपने सबसे पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन के ...और पढ़ें

khatron ke khiladi 15 में दिखेंगे ये सितारे/ फोटो- Instagram
khatron ke khiladi 15 में दिखेंगे ये सितारे/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आएंगे ये 7 कंटेस्टेंट
  2. जल्द टीवी पर दस्तक देगा रोहित शेट्टी का शो
  3. कब से शुरू होगी खतरों के खिलाड़ी 15 की शूटिंग

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 को टीवी पर ऑनएयर होने में अभी काफी समय बाकी है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस ब्रांड न्यू सीजन के लिए मेकर्स किस-किस सितारे को अप्रोच कर रहे हैं, इसकी जानकारी सामने आ चुकी है। इस स्टंट बेस्ड शो में रोहित शेट्टी बतौर होस्ट नजर आएंगे और सभी खिलाड़ियों के डर को दोगुना बढ़ाएंगे।

बिग बॉस 18 की तरह ही मेकर्स अपने पॉपुलर स्टंट बेस्ड शो को ऑडियंस के लिए एक अच्छा अनुभव बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं, ऐसे में रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह इस बार ऐसे स्टार्स को अप्रोच कर रहे हैं, जो करीबी तौर पर उनके दर्शकों से जुड़े हुए हैं। खतरों के खिलाड़ी के 15वें सीजन की घोषणा का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, इस बीच ही उन कंटेस्टेंट के नाम सामने आए हैं, जिन्हें मेकर्स भयंकर खतरों का सामना करवाने की तैयारी में हैं। तो चलिए  फटाफट से देखते हैं लिस्ट: 

दिग्विजय सिंह राठी

बिग बॉस 18 में वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर आए दिग्विजय सिंह राठी ने कम समय में ही शो में अपनी पकड़ मजबूत बना ली थी। जब घरवालों के वोटों के आधार पर उनका एलिमिनेशन हुआ, तो सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूटा। खैर उस शो में दिग्विजय का सिक्का भले ही न चला हो, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने उन्हें स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 15 के लिए अप्रोच किया है। 

यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15 में बिग बॉस 18 का एक और कंटेस्टेंट हुआ कन्फर्म! चालाकी से जीतेगा रोहित शेट्टी का शो?

khatron ke khiladi 15

Photo Credit- Instagram 

अविनाश मिश्रा 

बिग बॉस 18 में अपने अग्रेसिव बर्ताव के लिए फेमस हुए टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा रियलिटी शो के टॉप 4 फाइनलिस्ट थे। उन्हें सलमान खान के शो की ट्रॉफी तो नहीं मिली, लेकिन अब उनके पास रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो जीतने का पूरा मौका है। सोशल मीडिया पर वायरल रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह खतरों के इस शो में खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आ सकते हैं। 

khatron ke khiladi 15

Photo Credit- Instagram

एल्विश यादव

सोशल मीडिया और Youtube की दुनिया का जाना-माना चेहरा एल्विश यादव अब चैनल के लाडले बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक तरफ वह इन दिनों वायाकॉम 18 के चैनल MTV में रोडीज में नेहा धूपिया, रिया चक्रवर्ती और प्रिंस नरूला के साथ बतौर गैंग लीडर नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ वह कलर्स का शो 'लाफ्टर शेफ' सीजन 2 में भी लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन दोनों शोज के बाद मेकर्स उन्हें खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के लिए भी अप्रोच कर रहे हैं। 

Photo Credit- Instagram

विवियन डीसेना

विवियन डीसेना बिग बॉस 18 से बहुत पहले ही कलर्स के स्टंट बेस्ड शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 7 में नजर आ चुके हैं। इस सीजन में उनके साथ सिद्धार्थ शुक्ला भी थे। अर्जुन कपूर ने सीजन की मेजबानी संभाली थी। हालांकि, अब एक बार फिर से विवियन डीसेना के नाम को लेकर तरह-तरह की अफवाहें उड़ रही हैं। कई रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि वह इस सीजन में नजर आ सकते हैं। 

khatron ke khiladi 15

Photo Credit- Instagram

बसीर अली 

रियलिटी शो के बेताज बादशाह और सृति झा के शो कुमकुम भाग्य में अहम किरदार अदा करने वाले बसीर अली का नाम भी इस शो के लिए सामने आ रहा है। वह रोहित शेट्टी के शो में खतरों से खेलते हुए नजर आ रहे हैं। वैसे बसीर एल्विश और दिग्विजय जैसे सितारों के लिए शो में बड़ा खतरा बन सकते हैं। वह इससे पहले रियलिटी शो रोडीज और स्प्लिट्सविला में नजर आ चुके हैं। 

khatron ke khiladi 15

Photo Credit- Instagram

ईशा सिंह 

बिग बॉस 18 में ईशा सिंह को 'चुगली आंटी' का टैग मिला था। उन पर ऐसा इल्जाम लगा था कि वह अविनाश और विवियन के कंधें पर बैठकर टॉप 6 तक पहुंची हैं। इस शो के बाद अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 में भी नजर आ सकती हैं। 

khatron ke khiladi 15

Photo Credit- Instagram

कृशाल आहूजा

झनक और ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे शोज से पहचान बनाने वाले हिंदी और बंगाली एक्टर कृशाल आहूजा भी रोहित शेट्टी के शो में खतरों से खेलती हुई नजर आ सकते हैं। 

khatron ke khiladi 15

Photo Credit- Instagram

हालांकि, इन सभी नामों पर मेकर्स और सितारों की तरफ से कोई मुहर नहीं लगी है। ये एक टेंटेटिव नाम हैं। खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 की शूटिंग मई में शुरू होगी। कलर्स का ब्रांड न्यू सीजन मिड जुलाई में शुरू हो सकता है। 

यह भी पढ़ें: कब शुरू हो रहा Khatron Ke Khiladi 15, ये कंटेस्टेंट हो सकते हैं शो का हिस्सा?