यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Khatron Ke Khiladi 14: अभिषेक कुमार को कृष्णा श्रॉफ ने दी गालियां, निमृत कौर से हुई एक्टर की घमासान लड़ाई
खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi 14) की शूटिंग से लगातार अपडेट आ रही हैं। हाल ही में शो ...और पढ़ें

HighLights
- कृष्णा ने अभिषेक को दी गालियां
- शिल्पा शिंदे नहीं आईं नजर
- निमृत से हुई भयंकर लड़ाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। खतरों के खिलाड़ी 14 की शूटिंग जोर- शोर से चल रही है। बिग बॉस 17 रनर-अप अभिषेक कुमार शो को लेकर सबसे ज्यादा एक्साइटेड हैं। सोशल मीडिया के जरिए वो फैंस को रोजाना अपडेट दे रहे हैं। अब अभिषेक कुमार ने शूट के दौरान हुए झगड़े के बारे में बताया है। एक्टर ने ये भी बताया कि कृष्णा श्रॉफ ने उन्हें खूब गालियां दी हैं।
अभिषेक कुमार ने फैंस के लिए नया ब्लॉग बनाया है। उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 14 के सेट से BTS वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें लगभग सभी कंटेस्टेंट्स नजर आए, लेकिन आसिम रियाज नदारद रहे, जो KKK14 से उनके बाहर होने की ओर इशारा कर रहा है।
कृष्णा ने अभिषेक को दी गालियां
अभिषेक कुमार ने ब्लॉग की शुरुआत करते हुए बताया की वो शूट के लिए रवाना हो रहे हैं। एक्टर ने अपनी बस और होटल का व्यू भी दिखाया। इतने में उनके पीछे कृष्णा श्रॉफ आते हुए नजर आईं। एक्टर ने बताया की हाल ही में कृष्णा श्रॉफ ने उन्हें खूब गालियां दी थी, लेकिन उन्होंने जवाब में एक शब्द नहीं कहा। वीडियो में कृष्णा, अभिषेक से माफी मांगते हुए भी नजर आईं और दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग नजर आई।
शिल्पा शिंदे नहीं आईं नजर
अभिषेक कुमार ने वीडियो में आगे बाकी कंटेस्टेंट्स से भी मिलवाया। इनमें गश्मीर महाजनी, करणवीर मेहरा, अदिति शर्मा, सुमोना चक्रवर्ती और शालीन भनोट का नाम शामिल है। अभिषेक कुमार ने बस के अंदर का भी टूर कराया, जिसमें खतरों के खिलाड़ी 14 की टीम बैठकर शूटिंग के लिए रवाना होती है।
यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 14 शुरू होते ही दो मजबूत कंटेस्टेंट्स से भिड़े Asim Riaz, रोहित शेट्टी से भी लिया पंगा
निमृत से हुई भयंकर लड़ाई
थोड़ी देर में निमृत कौर अहलूवालिया बस में चढ़ते हुए दिखाई दीं। एक्टर उनके पास गए और कहा कि अभिषेक के बारे में बताइए। इस पर निमृत ने कहा कि अभिषेक बेहद क्यूट हैं। हालांकि, अभिषेक ने उन्हें झूठा कहा और बताया कि कल निमृत ने उनसे भयंकर लड़ाई की थी और अब क्यूट बता रही हैं।
