विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के शो में धरी रह गई अब्दु रोजिक की सारी चालाकी, शिव ठाकरे भी नहीं बचा पाए

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Mon, 04 Sep 2023 04:53 PM (GMT+05:30)

Khatron Ke Khiladi 13 रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 अपने मिड वीक में पहुंच ...और पढ़ें

Khatron Ke Khiladi 13 - अब्दु का खतरों के खिलाड़ी 13 में हुआ बुरा हाल। Photo- Instagram
Khatron Ke Khiladi 13 - अब्दु का खतरों के खिलाड़ी 13 में हुआ बुरा हाल। Photo- Instagram

HighLights

  1. रोहित शेट्टी के शो में नहीं चली अब्दु रोजिक की चालाकी
  2. खतरों के खिलाड़ी 13 में वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर आए अब्दु रोजिक
  3. शिव ठाकरे भी नहीं कर पाए अब्दु रोजिक की मदद

नई दिल्ली, जेएनएन। Khatron Ke Khiladi 13: खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 अब अपने मिड सीजन में पहुंच चुका है। कुंडली भाग्य की अंजुम फकीह से लेकर रोहित रॉय और डेजी शाह जैसे कई फेमस सेलिब्रिटीज पिछले कुछ एपिसोड्स में एलिमिनेशन स्टंट हारकर स्टंट बेस्ड शो को अलविदा कह चुके हैं।

हालांकि, हर साल की तरह इस साल भी मेकर्स शो में मसाला लाने के लिए एक के बाद एक वाइल्ड कार्ड एंट्रीज करवा रहे हैं।

अब हाल ही में शिव ठाकरे के खास दोस्त और बिग बॉस सीजन 16 के कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक की रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी-13' में एंट्री हुई। लेकिन बिग बॉस की तरह रोहित शेट्टी के शो में उनकी चालाकी बिल्कुल भी काम नहीं आई।

आते ही रोहित शेट्टी ने निकलवाई अब्दु रोजिक की चीख

बिग बॉस सीजन 16 में भले ही कंटेस्टेंट का स्वागत जोरदार डांस के साथ हो, लेकिन खतरों के खिलाड़ी में सेलिब्रिटीज का स्वागत रोहित शेट्टी के स्टाइल में होता है। ऐसा ही कुछ हाल ही में देखने को भी मिला। कलर्स ने हाल ही में पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री अब्दु रोजिक का एक प्रोमो शेयर किया, जिसमें अब्दु रोजिक की वाइल्ड कार्ड एंट्री उनका सबसे बुरा सपना बन गया।

रोहित शेट्टी ने उन्हें आते ही एक स्टंट दे दिया, जहां अब्दु को पानी से कुछ चाबियां निकालकर बंधी चेन को खोलना था। उन्हें पहले लगा कि ये स्टंट आसान होगा, लेकिन कुछ ही देर में जब उनके आसपास रोहित शेट्टी ने बड़े-बड़े सांप पानी में छोड़े, तो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की चीखें निकल गईं।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

शिव ठाकरे भी नहीं कर पाए ब्रदर अब्दु की मदद

बिग बॉस के घर में जहां शिव ठाकरे अपने दोस्त को बचाने के लिए रहते थे, तो वहीं रोहित शेट्टी के शो में अब्दु को बचाने या उन्हें गाइड नहीं कर पाए। हालांकि, कुछ फैंस प्रोमो में शिव ठाकरे की झलक ना पाकर सोशल मीडिया पर बैचेन हो गए।

आपको बता दें कि शिव ठाकरे प्रोमो में इसलिए नहीं दिखाई दिए, क्योंकि ये टास्क अब्दु रोजिक के बाद उन्हें और अर्जित तनेजा को ये टास्क करना था, जिसकी वजह से वो ये टास्क नहीं देख सकते थे। अब्दु रोजिक और शिव ठाकरे की जोड़ी को बिग बॉस के बाद एक बार फिर से देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक दिखे।