विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Khatron Ke Khiladi 13 Elimination: खत्म हुआ TV की इस पॉपुलर बहू का सफर, 'बिग बॉस 17' में शामिल होने की चर्चा

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Mon, 28 Aug 2023 01:42 PM (IST)

Khatron Ke Khiladi 13 Elimination रोहित शट्टा के शो खतरों के खिलाड़ी 13 का लेटेस्ट एपिसोड बेहद दिलचस्प रहा। कंटेस्टेंट्स ...और पढ़ें

Colors TV Show Khatron Ke Khiladi 13 Instagram Image
Colors TV Show Khatron Ke Khiladi 13 Instagram Image

नई दिल्ली, जेएनएन। रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बनी हुई है। एक- एक कर अब तक कई कंटेस्टेंट्स की छुट्टी हो चुकी है। वहीं, अब एक और खिलाड़ी का पत्ता केकेके  13 से साफ हो गया है, जिनके बिग बॉस 17 में भी शामिल होने की चर्चा जोरों पर हैं।

खतरों के खिलाड़ी 13 का लेटेस्ट एपिसोड मुश्किलों से भरा रहा, लेकिन सिर्फ दो कंटेस्टेंट्स के लिए। रोहित शेट्टी ने एपिसोड शुरू होते ही एलान कर दिया कि ये हफ्ता टारगेट वीक होने वाला है। जहां सभी कंटेस्टेंट्स को ऐसे दो खिलाड़ियों को चुनना है, जो उनके हिसाब से सबसे कमजोर है।

दो कंटेस्टेंट हुए टारगेट

खतरों के खिलाड़ी 13 के सभी कंटेस्टेंट्स ने नायरा बनर्जी और अंजुम फकीह को चुना। इसके साथ ही दोनों सभी खिलाडियों के टारगेट पर रहीं। रोहित शेट्टी ने आगे एक और चुनौती देते हुए नायरा बनर्जी और अंजुम फकीह पर फियर फंदा कस दिया। इसके बाद दोनों को एलिमिनेशन टास्क परफॉर्म करना था।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

क्या था एलिमिनेशन टास्क ?

एलिमिनेशन टास्क कई खतरों से भरा रहा। नायरा बनर्जी और अंजुम फकीह को सांपों, गिरगिट और मेंढक से भरे एक कटोर से मिर्ची और नींबू निकालना था। इसके बाद इन्हें एक धागे में पिरोकर एक कैबिनेट पर लटकाना था। रोहित शेट्टी हमेशा की तरह इस बार भी ट्विस्ट लेकर आए। ट्विस्ट ये था कि टास्क में कंटेस्टेंट्स को मिर्ची और नींबू को हाथ नहीं, बल्कि मुंह से बाहर निकालना था।

किस खिलाड़ी का कटा पत्ता ?

नायरा बनर्जी और अंजुम फकीह ने इस टास्क को जीतने की पूरी कोशिश की, लेकिन किस्मत का सिक्के ने सिर्फ एक का साथ दिया। इस टास्क को अंजुम फकीह ने पूरा करने में 5 मिनट का वक्त लिया। वहीं, नायरा बनर्जी ने सिर्फ 3 मिनट में टास्क को कंप्लीट कर दिया। इसके साथ ही अंजुम फकीह, केकेके 13 से हमेशा के लिए बाहर हो गईं। बता दें कि कुछ दिनों से अंजुम के बिग बॉस 17 में शामिल होने की खबरें सामने आ रही है। हालांकि, इसकी अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।