विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Khatron Ke Khiladi 13 Finalist: टॉप तीन फाइनलिस्ट के नाम हुए लीक, क्या मंडली के बिना शिव ठाकरे बढ़ पाए आगे ?

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Wed, 05 Jul 2023 09:57 AM (IST)

Khatron Ke Khiladi 13 Finalist रोहित शेट्टी का एडवेंचर शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 जल्द टीवी पर दस्तक देने ...और पढ़ें

Rohit Shetty Show Khatron Ke Khiladi 13 Finalist, Instagram
Rohit Shetty Show Khatron Ke Khiladi 13 Finalist, Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Rohit Shetty Show Khatron Ke Khiladi 13 Finalist: खतरों के खिलाड़ी 13 कुछ ही दिनों में टीवी पर दस्तक देने वाला है। जैसे- जैसे शो के प्रीमियर की डेट नजदीक आ रही है, वैसे- वैसे फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है। अब शो के टॉप तीन फाइनलिस्ट को लेकर जानकारी आई है।

रोहित शेट्टी इस बार खतरों के खिलाड़ी 13 को और जबरदस्त बनाने वाले हैं। शो के प्रोमो रिलीज के साथ मेकर्स ने दावा किया है कि केकेके 13 में डेंजर नेक्स्ट लेवल होगा। खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर अब तक कई जानकारियां सामने आ चुकी है। कंटेस्टेंट्स से लेकर एलिमिनेशन तक, शो की कई अपडेट सुनने को मिल चुकी है। वहीं, अब सीधा फिनाले से कंटेस्टेंट्स के नाम लीक हुए है।

टॉप 3 में कौन-कौन पहुंचा ?

खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि ऐश्वर्या शर्मा टिकट टू फिनाले जीतकर सीधा फाइनलिस्ट बन गई हैं। वहीं, अब बाकी दो कंटेस्टेंट के नाम भी लीक हो गए है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐश्वर्या शर्मा के साथ डिनो जेम्स और अरिजीत तनेजा ने टॉप तीन फाइनलिस्ट की लिस्ट में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब ये तीनों खतरों के खिलाड़ी 13 का विजेता बनने के लिए मुकाबला करेंगे। हालांकि, अभी शो के मेकर्स की तरफ से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

मंडली के बिना शिव ठाकरे

खतरों के खिलाड़ी 13 की सबसे बड़ी हाइलाइट शिव ठाकरे हैं। बिग बॉस 16 के बाद से उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग केकेके 13 में उनका इंतजार कर रही है। वहीं, अब केकेके के फिनाले में उनका नाम ना होना फैंस के लिए निराशाजनक है।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

बन सकते हैं फाइनलिस्ट

खतरों के खिलाड़ी 13 की अपडेट शेयर करने वाले एक फैन पेज ने शिव ठाकरे को लेकर जानकारी शेयर की है। रिपोर्ट के अनुसार, शिव ठाकरे का नाम टॉप 4 में शामिल है, लेकिन अब वो टॉप 3 में पहुंच पाए या नहीं इसकी अभी पक्की खबर सामने आनी बाकी है। फैंस को ज्यादा परेशान होने की जरुरत नहीं है, क्योंकि खतरों के खिलाड़ी 13 के टेलीकास्ट के साथ इन खबरों की पुष्टि हो जाएगी।  

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)