विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Khatron Ke Khiladi 13: 'खतरों के खिलाड़ी 13' की रिलीज डेट आई सामने! इस दिन से शुरू हो रहा रोहित शेट्टी का शो

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Wed, 21 Jun 2023 09:50 AM (IST)

Khatron Ke Khiladi 13 खतरों के खिलाड़ी शो को लेकर काफी समय से बज बना हुआ है। इस शो के ...और पढ़ें

File Photo of Khatron Ke Khiladi 13 Cast
File Photo of Khatron Ke Khiladi 13 Cast

HighLights

  1. 'खतरों के खिलाड़ी 13' में कई कंटेस्टेंट्स कर रहे पार्टिसिपेट
  2. इस शो में शिव ठाकरे सहित कई कंटेस्टेंट्स कर रहे पार्टिसिपेट
  3. खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली, जेएनएन। खूंखार और खतरनाक स्टंट से भरे रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के 13वें (Khatron Ke Khiladi 13) सीजन को लेकर कई सारी अपडेट्स अब तक सामने आ चुके हैं। एडवेंचर से भरपूर इस शो में उन कंटेस्टेंट्स को लिया गया है, जिनकी ऑडियंस के बीच अच्छी पॉपुलैरिटी है। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ही हर बार की तरह इस बार भी शो को होस्ट करेंगे। बहरहाल, जिस चीज का लोगों को बेसब्री से इंतजार था, वह अब खत्म हो गया है। 'खतरों के खिलाड़ी 13' की रिलीज डेट सामने आ गई है।

कब से शुरू हो रहा 'खतरों के खिलाड़ी 13'?

रोहित शेट्टी के इस शो को लेकर काफी समय से बज बना हुआ है। कंटेस्टेंट्स 11 मई को शूट के लिए केप टाउन रवाना हो गए थे, जिसकी कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर शो की रिलीज डेट कभी जून बताई जाती थी, तो कभी जुलाई। इस बीच 'खतरों के खिलाड़ी 13' की एक तय डेट सामने आ गई है।

शो से जुड़ी हर एक अपडेट देने वाले पेज के अनुसार, इस बार 'खतरों के खिलाड़ी 13' 15 जुलाई से शुरू हो रहा है। शो शनिवार और रविवार रात 9 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा। शो के कुछ सीन साउथ अफ्रीका में, तो कुछ अर्जेंटीना में शूट हुए हैं।

'खतरों के खिलाड़ी 13' की कन्फर्म लिस्ट

रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में जाने की बात कई एक्टर्स ने कबूल की है। उनकी कुछ बीटीएस तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। इस शो में 'स्पिलट्सविला 14' की विनर सौंदस मौफकीर, 'बिग बॉस 16' के रनर अप शिव ठाकरे, इसी शो की कंटेस्टेंट रहीं अर्चना गौतम कन्फर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में हैं। इनके अलावा रोहित रॉय, अंजुम फकीह, अंजलि आनंद, रूही चतुर्वेदी, अर्जित तनेजा, नायरा बनर्जी, डेजी शाह, शीजान खान, ऐश्वर्या शर्मा जैसे सितारों का नाम कंफर्म लिस्ट में शुमार है।

एलिमिनेट हुए ये सितारे

इस बीच ऐसी भी खबर है कि इस शो से कुछ कंटेस्टेंट्स एलिमिनेट हो चुके हैं। रोहित रॉय के टास्क के दौरान चोटिल होने की खबर सामने आई है। उन्हें लेकर यह भी खबर है कि वह शुरुआती एपिसोड्स में ही एलिमिनेट हो चुके हैं। इसके अलावा अंजुम फकीह और अंजलि आनंद के एलिमिनेशन की भी चर्चा है।