विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss फेम अर्चना गौतम और प्रियंका चाहर चौधरी की दोस्ती में आई दरार, इंस्टाग्राम पर जाहिर किया गुस्सा

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Mon, 04 Sep 2023 05:05 PM (IST)

Khatron Ke Khiladi 13 contestnat Archana Gautam अर्चना गौतम और प्रियंका चाहर चौधरी टीवी के पॉपुलर शो बिग बॉस के ...और पढ़ें

Khatron Ke Khiladi 13 contestnat Archana Gautam Twitter Image
Khatron Ke Khiladi 13 contestnat Archana Gautam Twitter Image

HighLights

  1. अर्चना और प्रियंका की दोस्ती में आई दरार
  2. क्यों नाराज हुईं अर्चना ?
  3. क्या बोलीं अर्चना गौतम ?

नई दिल्ली, जेएनएन। Khatron Ke Khiladi 13 contestnat Archana Gautam अर्चना गौतम और प्रियंका चाहर चौधरी बिग बॉस 16 की पॉपुलर कंटेस्टेंट्स हैं। दोनों ने शो में अपनी जर्नी के दौरान कई उतार- चढ़ाव देखे और फिनाले तक पहुंची। दोनों ने शो में दर्शकों को खूब एंटरटेन किया।

बिग बॉस 16 ने पहली बार अर्चना गौतम और प्रियंका चाहर चौधरी की मुलाकात करवाई। शो में एंट्री करते ही दोनों अच्छी दोस्त बन गईं। हालांकि, बाद में प्रियंका और अर्चना के बीच खूब लड़ाई- झगड़े और तीखी बहस बाजी हुई।

दोस्ती में आई दरार

अर्चना गौतम और प्रियंका चाहर चौधरी की ये दुश्मनी कई हफ्तों तक चली, लेकिन शो का अंत आते- आते दोनों दोस्त बन गए। इनकी ये दोस्ती बिग बॉस के बाहर भी कामय रही। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ पार्टी करते हुए नजर आती थीं। वहीं, अब एक बार फिर दोनों के बीच अनबन की बात सामने आई हैं।

क्यों नाराज हुईं अर्चना ?

ईटाइम्स की खबर के अनुसार, अर्चना गौतम ने हाल ही में अपने बर्थडे की ग्रैंड पार्टी रखी। जहां उनके सभी दोस्त आए और जो नहीं आ पाए उन्होंने गिफ्ट भेजे या फोन करके अपनी तरफ से विश कर दिया। इस बीच अर्चना दोस्त प्रियंका का इंतजार करती रही, लेकिन न तो वो एक्ट्रेस खुद आई और न ही फोन करके कोई बात करना जरूरी समझा। अब इस बात ने बर्थडे के दिन अर्चना को परेशान कर दिया।

क्या बोलीं अर्चना गौतम ?

दरअसल, प्रियंका को बर्थडे विश करने के लिए अर्चना रात को गाड़ी चलाकर उनकी पार्टी में गई थीं। ऐसे में अर्चना को प्रियंका से भी इसी तरह के अपनेपन की उम्मीद थी, लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तो वो बेहद नाराज हो गई और इंस्टाग्राम पर प्रियंका चाहर चौधरी को अनफॉलो कर दिया। ईटाइम्स ने अर्चना से बात करने की भी कोशिश की। इस पर उन्होंने कहा, "मैं इस समय बहुत परेशान और हर्ट हूं। मैं इस बारे में मैं कुछ नहीं कहना चाहती।"