Khatron Ke Khiladi 12: रोहित शेट्टी से पंगा लेकर बुरी फंसी जन्नत जुबैर, एक हाथ पड़ते ही फूट-फूट कर लगीं रोने
जन्नत जुबैर टीवी के बड़ी स्टार होने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी स्टार हैं। हाल ही में जन्नत की एक वीडियो खूब वायरल हो रही है । जिसमें रोहित शेट्टी से पंगा लेना जन्नत को काफी महंगा पड़ा और एक हाथ पड़ते ही वह रोने लगीं देखिये वीडियो।
नई दिल्ली, जेएनएन। खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिलहाल केपटाउन में स्टंट बेस्ड शो की शूटिंग चल रही है और जल्द ही यह शो ऑन-एयर होने वाला है। लेकिन उससे पहले कलर्स और शो में पार्टिसिपेट करने वाले एक्टर्स लगातार अपने छोटे-छोटे मजेदार वीडियो से लोगों की उत्सुकता को बढ़ा रहे हैं। हालांकि हाल ही में सोशल मीडिया क्वीन जन्नत जुबैर के साथ खतरों के खिलाड़ी के सेट पर कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से वह जमीन पर बैठकर फूट-फूट कर रोने लगीं।
रोहित शेट्टी से पंगा लेना पड़ा जन्नत जुबैर को भारी
जन्नत जुबैर का रोहित शेट्टी के साथ हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह एक सोशल मीडिया रील है, जिसमें 20 साल की जन्नत हेलीकॉप्टर के आगे खड़े रोहित शेट्टी के आगे किसी बात को लेकर जिद करती नजर आ रही हैं। जिसे देखकर रोहित थोड़े गुस्सा होते हैं और जन्नत के माथे पर टक्क से अपना हाथ मारते हैं। रोहित शेट्टी का हाथ पड़ते ही जन्नत जुबैर थोड़ी देर तक सुन्न हो जाती हैं और उसके बाद जमीन पर बैठकर फूट-फूटकर रोने लगती हैं। रोहित शेट्टी और जन्नत जुबैर की ये मजेदार केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है।
सोशल मीडिया पर यूजर्स को पसंद आ रहा है दोनों के बीच का बांड
रोहित शेट्टी और जन्नत जुबैर के बीच का ये बांड जन्नत जुबैर रहमानी के फैंस को खूब पसंद आ रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मुझे आप दोनों का यह खूबसूरत बांड बहुत ही पसंद है'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'पसंदीदा डायरेक्टर, पसंदीदा पर्सन के साथ'। अन्य यूजर ने लिखा, 'जान आपको पता है आप किस से पंगा ले रही हो'। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दोनों के इस वीडियो को अब तक 8 लाख 99 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।
View this post on Instagram
स्टंट करते हुए बेहोश हो गईं थीं जन्नत
जन्नत जुबैर का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था। इस वीडियो को कलर्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया गया था। वीडियो में जन्नत जुबैर पानी के एक स्टंट के दौरान ऊपर से पानी में कूदती हैं और बेहोश हो जाती थी। इस वीडियो ने उनके फैंस की चिंता बढ़ा दी थी। जन्नत जुबैर की फैन फॉलोइंग युवा कलाकारों में सबसे ज्यादा है।