Move to Jagran APP

Khatron Ke Khiladi 11: निक्की तंबोली ने नहीं देखी रोहित शेट्टी की ये फिल्म, हैरान निर्देशक ने कह डाली ये बात

छोटे पर्दे का स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 इन दिनों सुर्खियों में हैं। इस शो को मशहूर निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी होस्ट करते हैं। रोहित शेट्टी गोलमाल सिंघम और सिंबा सहित कई फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

By Anand KashyapEdited By: Published: Sun, 22 Aug 2021 01:59 PM (IST)Updated: Sun, 22 Aug 2021 01:59 PM (IST)
Khatron Ke Khiladi 11: निक्की तंबोली ने नहीं देखी रोहित शेट्टी की ये फिल्म, हैरान निर्देशक ने कह डाली ये बात
निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी और निक्की तंबोली, तस्वीर- Instagram: colorstv

नई दिल्ली, जेएनएन। छोटे पर्दे का स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 इन दिनों सुर्खियों में हैं। इस शो को मशहूर निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी होस्ट करते हैं। रोहित शेट्टी गोलमाल, सिंघम और सिंबा सहित कई फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। खतरों के खिलाड़ी 11 में कई टीवी सितारों ने हिस्सा लिया है। यह सितारे अपने शानदार स्टंट से दर्शकों के दिलों को जीत रहे हैं।

loksabha election banner

खतरों के खिलाड़ी 11 में बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट निक्की तंबोली ने भी हिस्सा लिया है, लेकिन बहुत बार वह टास्क करने में नाकामयाब रही हैं। इन सबके बीच निक्की तंबोली ने रोहित शेट्टील की फिल्म को लेकर ऐसी बात बोल दी है जिसको जानकर वह भी हैरान हो गए हैं। कलर्स टीवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर खतरों के खिलाड़ी 11 का वीडियो प्रोमो जारी किया है।

इस प्रोमो में रोहित शेट्टी निक्की तंबोली और अर्जुन बिजलानी से टास्क के दौरान मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वह निक्की तंबोली से सवाल पूछते हैं कि फिल्म सिंबा के टाइटल ट्रैक में कितनी बार 'आला रे आला सिंबा आला' आता है। इसके बाद निक्की तंबोली ऐसा जवाब देती हैं जिसे सुनकर रोहित शेट्टी हैरान हो जाते हैं कि वह कहते हैं कि कलर्स टीवी ने आपको जंगल से उठाया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

दरअसल निक्की तंबोली रोहित शेट्टी से कहती हैं कि उन्होंने फिल्म सिंबा को नहीं देखा है। इस पर वह कहते हैं कि आप फिल्में नहीं देखती हैं ? कलर्स टीवी ने क्या आपको जंगल से उठाया था क्या ? वहीं गौरतलब है कि निक्की तंबोली बीते कुछ समय से खतरों के खिलाड़ी 11 में अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों को काफी निराश कर रही हैं। वहीं निक्की तंबोली को ठीक से टास्क न करने पर रोहित शेट्टी फटकार भी लगा चुके हैं।

बीते दिनों खतरों के खिलाड़ी 11 के एक एपिसोड में रोहित शेट्टी निक्की तंबोली को डांटते नजर आए। इसके पीछे कारण यह है कि उन्होंने टास्क छोड़ दिया था। रोहित शेट्टी निक्की तंबोली से कहते है कि सब उनकी तरह सौभाग्यशाली नहीं है। खतरों के खिलाड़ी 11 में वह अनुष्का सेन के साथ कम्पीट कर रही थी। हालांकि उन्होंने टास्क बीच में छोड़ दिया था, इसके बाद रोहित शेट्टी ने उन्हें फटकार लगाई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.