Move to Jagran APP

पति विवेक दहिया को मिस कर रहीं हैं दिव्यांका त्रिपाठी, खूबसूरत फोटोज के साथ लिखी रोमांटिक कविता

दिव्यांका त्रिपाठी दहिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दिव्यांका अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पति के साथ कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग पर जाते ही दिव्यांका अपने पति को मिस कर रही हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Fri, 07 May 2021 10:44 PM (IST)Updated: Sat, 08 May 2021 08:18 AM (IST)
पति विवेक दहिया को मिस कर रहीं हैं दिव्यांका त्रिपाठी, खूबसूरत फोटोज के साथ लिखी रोमांटिक कविता
दिव्यांका त्रिपाठी, विवेक दहिया, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। टेलीविजन अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी दहिया 'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग के लिए केपटाउन गई हुई हैं। दिव्यांका गए हुए अभी एक दिन भी पूरा नहीं हुआ है और वो अपने पति विवेक दहिया को मिस करने लगी हैं। दिव्यांका ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए पति के लिए एक रोमांटिक कविता लिखी है।

loksabha election banner

दिव्यांका त्रिपाठी दहिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दिव्यांका अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पति के साथ कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में 'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग पर जाते ही दिव्यांका अपने पति को मिस कर रही हैं। दिव्यांका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी और पति विवेक दहिया की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ अभिनेत्री ने कैप्शन में अपने दिल के जज्बात जाहिर किए हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)

दिव्यांका ने फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा, 'जब छोटी थी, तो न गुज़रते वक़्त की फ़िक्र थी, न कुछ छूट जाने का डर था। बस निकल पड़ती थी ऊंचे पहाड़ पार करने, नदियों की लहरें छूने। अब तुम हो, पर साथ न हो तो निकली हूं अरमां पूरे करने। अरमानों को पीछे छोड़े। तुम्हें याद कर हर ख़ुशी आधी सी जीती हूं, ताकि फिर तुम संग उन गलियों में जाऊं उन पलों को पूरा जी लूं।'

बता दें कि कलर्स टीवी के एडवेंचर रिएलिटी शो फीयर फैक्टर- ख़तरों के खिलाड़ी सीज़न 11 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दुनियाभर में कोविड-19 के हालात देखते हुए शो इस बार दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन शहर में शूट किया जा रहा है। भाग लेने के लिए कई टीवी एक्टर्स केप टाउन के लिए रवाना हो चुके हैं। शो में इस बार अभिनव शुक्ला, राहुल वैद्य, निक्की तम्बोली, वरुण सूद, श्वेता तिवारी, दिव्यांका त्रिपाठी दहिया और अर्जुन बिजलानी भी शामिल हो रहे हैं।

'नेशनल क्रश' कहे जाने पर शर्मिंदगी महसूस करते हैं रोहित सराफ, बोले- 'बहुत अजीब लगता है'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.