Move to Jagran APP

Khatron Ke Khiladi 11: साड़ी के बाद दिव्यांका त्रिपाठी ने केप टाउन से शेयर की अपनी सिजलिंग तस्वीरें

। केप टाउन से लगातार सभी कंटेस्टेंट जैसे निक्की तंबोली दिव्यांका अर्जुन बिजलानी श्वेता तिवारी सहित कई स्टार्स अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते नजर आ रहे हैं। वहीं दिव्यांका भी एक के बाद एक कई खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कर फैंस के साथ जुड़ी हुई हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Sat, 15 May 2021 04:09 PM (IST)Updated: Sat, 15 May 2021 04:09 PM (IST)
Khatron Ke Khiladi 11: साड़ी के बाद दिव्यांका त्रिपाठी ने केप टाउन से शेयर की अपनी सिजलिंग तस्वीरें
Photo Credit - Divyanka Tripathi Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Khatron Ke Khiladi 11: छोटे पर्दे की जानी मानी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया इनदिनों 'खतरों के खिलाड़ी 11' को लेकर सुर्खियों में बनीं हुईं हैं। 'खतरों के खिलाड़ी' के 11वें सीजन को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता बनी हुई है। ये खतरनाक स्टंट शो हमेशा से ही दर्शकों का पसंदीदा शो रहा है। शो में हिस्सा लेने के लिए दिव्यांका हाल ही में शो के अन्य कंटेस्टेंट के साथ केप टाउन पहुंची हैं। केप टाउन से लगातार सभी कंटेस्टेंट जैसे निक्की तंबोली, दिव्यांका, अर्जुन बिजलानी, श्वेता तिवारी सहित कई स्टार्स अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते नजर आ रहे हैं। वहीं दिव्यांका भी एक के बाद एक कई खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कर फैंस के साथ जुड़ी हुई हैं। इसी बीच एक बार फिर से दिव्यांका ने अपनी कई सिजलिंग फोटोज फैंस के बीच शेयर की हैं। इन तस्वीरों को आप यहां देख सकते हैं...

loksabha election banner

 

View this post on Instagram

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)

दिव्यांका त्रिपाठी दहिया टीवी की एक जानी मानी अभिनेत्री हैं। दिव्यांका ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर केप टाउन से अपनी कई लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैंं। इन फोटोज में एक्ट्रेस का मॉर्डन लुक देखने लायक है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि दिव्यांका वनपीस ड्रेस में बेहद हॉट नजर आ रही हैं। वहीं इस ड्रेस के साथ उन्होंने एक प्यारा सा जैकेट भी कैरी किया है। साथ आप फोटोज में देख सकते हैं कि केप टाउन के व्यू कितना खूबसूरत लग रहा है। अबतक इस तस्वीर को हजरों फैंस लाइक कर चुके हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)

 

View this post on Instagram

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)

बता दें कि हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर केप टाउन से अपनी कई खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की थीं। इन तस्वीरों में वह भारतीय परिधान यानी साड़ी में नजर आईं थीं। साड़ी में दिव्यांका की खूबसूरती वाकई देखने लायक थी। उन्होंने मरून कलर की फ्रिल साड़ी के साथ मिरर वर्क ब्लाउज पहना था। वहीं दिव्यांका के खुले बालों ने उनके लुक को और भी खूबसूरत बना दिया था। वह बीच पर अलग-अलग पोज में फोटो क्लिक कराती नजर आईं थीं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.