विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

KBC 14: मैथ्स का टीचर नहीं दे पाया गणित के इस सवाल का जवाब, क्या आप जानते हैं सही उत्तर?

By Ruchi VajpayeeEdited By:
Published: Sun, 28 Aug 2022 03:17 PM (IST)

Kaun Banega Crorepati 14 लेटेस्ट एपिसोड में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर मैथ्स डिपार्टमेंट के हेड गुरुदेव भारती ...और पढ़ें

kbc 14 kaun banega crorepati Latest Episode
kbc 14 kaun banega crorepati Latest Episode

नई दिल्ली, जेएनएन। Kaun Banega Crorepati 14: कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन ने हॉट सीट पर बैठे कंस्टेंट्स से सवाल पूछने का सिलसिला जारी रखा है। शो का रोमांच तब और बढ़ जाता है जब बिग बी के सामने बैठे खिलाड़ी को इसका सही जवाब नहीं सूझता। कुछ ऐसा ही हुआ पिछले एपिसोड में जब छत्तीसगढ़ जांजगीर चांपा के मैथ्स टीचर गुरुदेव भारती हॉट सीट पर विराजमान हुए। खुद को गणित के महाज्ञानी बताने वाले गुरुदेव मैथ्स के ही एक सवाल पर अटक गए और ऐसा अटके कि 12 लाख  50 हजार की रकम जीतने से भी चूक गए।  

दरअसल, पिछला एपिसोड प्ले अलॉन्ग था, जिसमें अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर थे मैथ्स डिपार्टमेंट के हेड गुरुदेव भारती। बिग बी ने इनका स्वागत किया और हर बार की तरह इस बार भी कंटेस्टेंट को गेम के सारे रूल समझाए। गुरुदेव अच्छा भी खेल रहे थे, वो एक के बाद एक सही सवालों का जवाब देते हुए 60 लाख 40 हजार रुपये आसानी से जीत गए। गुरुदेव की गाड़ी अटकी 12 लाख 50 हजार पर। जबकि ये सवाल गणित का ही था।

गुरुदेव भारत से मैथ्स से जुड़ा सवाल पूछा गया।

सावल- इनमें से कौन से व्यक्ति की मुलाकात और दोस्ती गणितज्ञ एस रामानुजन से हुई, जब दोनों कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में थे?”

A. जेसी बोस

B.पीसी महालनोबिस

C.मेघनाद साहा

D. पीसी रे

इस सवाल का सही जवाब था पीसी रे

मैथ्स डिपार्टमेंट के हेड गुरुदेव भारती इस सवाल का सही जवाब नहीं दे पाए। सारी लाइफलाइन उन्होंने पहले ही इस्तेमाल कर ली थी। उन्हें जवाब भी नहीं सूझ रहा था और कोई ऑप्शन भी नहीं बचा ऐसे में गुरुदेव ने खेल छोड़ दिया और 6 लाख 40 हजार रुपये की प्राइज मनी घर ले गए।

मैथ्य टीचर गुरुदेव भारत से पूछा गया ​​​​​​6 लाख 40 हजार का सवाल था

इनमें से किस वाद्ययंत्र का खोखला चेम्बर बनाने के लिये आमतौर पर एक तरह के कद्दू का उपयोग किया जाता है?

A. तानपुरा

B. तबला.

C. घटम

D. हारमोनियम सही

जवाब- A. तानपुरा