KBC 13: प्रतीक गांधी और पंकज त्रिपाठी नहीं दे पाए 25 लाख रुपए के इस सवाल का जवाब, क्या आपको पता हैं इसका उत्तर
KBC 13 प्रतीक गांधी और पंकज त्रिपाठी ने निर्णय लिया कि वह यह शो साढ़े 12 लाख रुपए लेकर छोड़ देंगेl हालांकि इसके बाद अमिताभ बच्चन ने उनसे पूछा कि वह शो से जाने से पहले इस प्रश्न का उत्तर देंl दोनों ने महाबलीपुरम उत्तर दिया थाl
नई दिल्ली, जेएनएनl कौन बनेगा करोड़पति 13 (Kaun Banega Crorepati 13) के शानदार शुक्रवार के एपिसोड में पंकज त्रिपाठी और प्रतीक गांधी नजर आए थेl उन्होंने शो में साढ़े 12 लाख रुपए जीते हैl वह 25 लाख रुपए के प्रश्न का उत्तर नहीं दे पाएl उनकी सभी लाइफलाइन चली गई थी और वह 'रिस्क' लेने में 'इश्क' नहीं दिखाना चाहते थेl 25 लाख रुपए के लिए प्रश्न था, 'भारत सरकार राष्ट्रीय मैरिटाइम हेरिटेज कॉम्प्लेक्स भारत में किस ऐतिहासिक जगह पर बनाना चाहती हैं और इसके विकल्प थे, हम्पी, कोणार्क, लोथल और महाबलीपुरमl'
प्रतीक और पंकज ने निर्णय लिया कि वह यह शो साढ़े 12 लाख रुपए लेकर छोड़ देंगेl हालांकि इसके बाद अमिताभ बच्चन ने उनसे पूछा कि वह शो से जाने से पहले इस प्रश्न का उत्तर देंl दोनों ने महाबलीपुरम उत्तर दिया थाl हालांकि उत्तर सही नहीं था और सही उत्तर लोथल हैl
इस अवसर पर प्रतीक गांधी और पंकज त्रिपाठी ने अमिताभ बच्चन के साथ काफी मस्ती भी कीl इसके अलावा दोनों ने अपने बचपन की यादें भी शेयर की हैl पंकज त्रिपाठी ने यह भी कहा कि उनके गांव में हर घर में माचिस नहीं होता था और गांव के लोग एक-दूसरे से आग लेकर घर में चूल्हा जलाते थेl उन्होंने इस समय तो अपने जीवन का सबसे अच्छा समय बतायाl इस समय में उन्हें विनम्र बनना सिखायाl
प्रतिक गांधी ने इस अवसर पर खुलासा किया कि उनके बारे में कहा जाता है कि हंसल मेहता की वेब सीरीज स्कैम 1992 से वह रातों-रात स्टार बन गएl हालांकि यह बात सही नहीं हैl इसके लिए उन्होंने 14 वर्ष कड़ी मेहनत की हैl प्रतीक गांधी जल्द फिल्म भवाई में नजर आने वाले हैंl वहीं पंकज त्रिपाठी जल्द रणवीर सिंह की फिल्म 83 में नजर आएंगे। अमिताभ बच्चन लंबे समय से कौन बनेगा करोड़पति होस्ट कर रहे हैl दर्शकों को यह शो काफी पसंद आता हैl