यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
KBC 13: अमिताभ बच्चन ने दिशा परमार के साथ बनाई आड़ी-टेढ़ी रोटी, बादशाह के 'जुगनू' पर किया डांस, VIDEO
इस वीकेंड केबीसी 13 में सितारों का मेला लगने वाला है। इनमें बादशाह नेहा कक्कड़ दिशा परमार आयुष्मान खुराना वाणी ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। कौन बनेगा करोड़पति 13 अपने आखिरी पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है। इस हफ्ते केबीसी का फिनाले वीक है। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन द्वारा शनिवार को एक नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें अमिताभ बच्चन के शो में आने वाले मेहमानों की झलक दिखाई गई है। इसे देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि इस बार का शानदार शुक्रवार काफी धमाकेदार होने वाला है।
प्रोमो वीडियो के जरिए पता चला कि इस वीकेंड केबीसी 13 में सितारों का मेला लगने वाला है। इनमें बादशाह, नेहा कक्कड़, दिशा परमार, आयुष्मान खुराना, वाणी कपूर और मनीष पॉल शामिल हैं। शनिवार को जारी प्रोमो में नेहा अमिताभ का हिट गाना 'कभी कभी मेरे दिल में' गाती हैं जबकि बादशाह उनके साथ खड़े हैं। अमिताभ उनके अभिनय से काफी प्रभावित हैं। अमिताभ भी आयुष्मान के साथ अपनी 2020 की फिल्म गुलाबो सिताबो के एक सीन को रीक्रिएट करते नजर आ रहे हैं।
फिर वीडियो में अमिताभ को दिशा परमार, मनीष पॉल और बाकी गेस्ट के साथ रोटियां बनाते हुए दिखाया गया है। टीवी की सारी बहूएं मिलकर रोटी बनाती हैं। सबकी रोटी गोल है जबकि बिग बी जब दिशा परमार के साथ रोटी दिखाते हैं तो वो आड़ी-टेढ़ी और फटी हुई होती है।
अमिताभ भी बादशाह के साथ उनके गाने जुगनू पर थिरकते और प्रोमो में वाणी के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। प्रोमो के अंत में वे कहते हैं, 'आज कमर भी हिल गई, पैर भी हिल गए, हमारा जिम जाना खत्म।
हाल ही में केबीसी ने अपने 1000 एपिसोड पूरे किए हैं। इस मौके पर अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा और नातिन नव्या नवेली नंदा शो पर गेस्ट बनकर आईं। हॉटसीट पर बैठकर उन्होंने सवालों के जवाब भी दिए। शो के दौरान लोगों ने अमिताभ बच्चन की आंखों में आंसू भी देखे, वो इतने सालों से चल रहे इस खूबसूरत सफर पर इमोश्नल हो गए।
