KBC 12 Update: 6.40 लाख के लिए पूछा गया 'रामायण' से जुड़ा ये सवाल, क्या आप जानते हैं जवाब...
KBC 12 Update कौन बनेगा करोड़पति के लेटेस्ट एपिसोड में राजस्थान से आए रधुनाथ राम हॉट सीट पर पहुंचे। उन्होंने शानदार खेल दिखाते हुए 6.40 लाख रुपये जीते। 6.40 लाख के लिए उनसे रामायण से संबिधित सवाल पूछा गया। क्या आप इसका सही जवाब जानते हैं?
नई दिल्ली, जेएनएन। KBC 12 Update: अमिताभ बच्चन होस्टेड शो कौन बनेगा करोड़ पति का 12वां सीज़न इस वक्त चर्चा में है। लगातार ऐसे लोग शो में शामिल हैं, जो कोरोना काल में काफी प्रभावित हुए हैं। प्रसारित किए लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि राजस्थान से आए एक बढ़ई (कारपेंटर) को मौका दिया गया। बाड़मेर के रधुनाथ राम ने शो से 6.40 लाख रुपये जीतकर वापस लौट गए। उन्होंने 6.40 लाख के लिए जिस सवाल का जवाब दिया, वह हिंदू धर्मग्रंथ रामायण से पूछा गया। क्या आपको इस सवाल जवाब पता है?
दरअसल, रधुनाथ राम ने अपनी कहानी भी अमिताभ बच्चन के साथ शेयर की। उन्होंने बताया कि वह पिछले 19 साल बढ़ई का काम कर रहे हैं। वह कक्षा 9वीं के आगे अपनी पढ़ाई नहीं कर पाए। वह परिवार की आर्थिक स्थिती के चलते आगे की पढ़ाई नहीं की। हालांकि, कम औपचारिक शिक्षा भी उन्हें कौन बनेगा करोड़पति तक पहुंचने और खेलने से नहीं रोक पाई।
रधुनाथ राम ने फास्टेट फिंगर फर्स्ट में सवाल का जवाब सिर्फ 6 सेकंड में दिया। इसके बाद वह हॉट सीट पर पहुंच गए। रधुनाथ अपने दूसरे ही सवाल पर पहली लाइफलाइन ले ली। ख़ास बात है कि दूसरा सवाल 2000 रुपये का था और उनके ही प्रोफेशन से जुड़ा था। अपने प्रोफेशन के सवाल पर फंसने वाले राधुनाथ ने सबके आश्चर्यचकित करते हुए, 6.40 लाख तक का सफ़र तय किया।
राधुनाथ के सामने 6.40 लाख रुपये का सवाल रखा गया। यह सवाल रामायण से पूछा गया। सवाल था- रामायण के मुताबिक, रावण के तलवार का क्या नाम था? इसका जवाब राम ने सही 'चंद्रहास' दिया। लेकिन 12.50 लाथ सवाल रधुनाथ के सामने आया, तो उन्होंने छोड़ने का फैसला किया। वह इसको लेकर कॉन्फिडेंट नहीं थे। बता दें, इस सीज़न को अभी तक अपने सबसे बड़े विजेता का इंतज़ार है।