Move to Jagran APP

KBC 11: क्या आप जानते हैं इन 14 सवालों के जवाब, जिन्होंने हिमांशु धूरिया को पहुंचाया 1 करोड़ के सवाल तक

कौन बनेगा करोड़पति 11 में आज हिमांशु धूरिया एक करोड़ रुपये के सवाल का सामना करने वाले हैं हिमांशु अपनी चारों लाइफ लाइन गवां कर 50 लाख जीत चुके हैं।

By Ifat QureshiEdited By: Published: Tue, 10 Sep 2019 12:35 PM (IST)Updated: Tue, 10 Sep 2019 12:35 PM (IST)
KBC 11: क्या आप जानते हैं इन 14 सवालों के जवाब, जिन्होंने हिमांशु धूरिया को पहुंचाया 1 करोड़ के सवाल तक
KBC 11: क्या आप जानते हैं इन 14 सवालों के जवाब, जिन्होंने हिमांशु धूरिया को पहुंचाया 1 करोड़ के सवाल तक

नई दिल्ली, जेएनएन। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले गेम रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 11' की हॉटसीट में हाल ही में रायबरेली के हिमांशु विराजमान हुए थे। हिमांशु अब तक 14 सवालों के सहीं जवाब देकर 50 लाख रुपये धनराशि जीत चुके हैं, कल समय समाप्ति के कारण आज वे अमिताभ बच्चन के 15वें सवाल का सामना करेंगे जिसका सही जवाब उन्हे करोड़पति बना सकता है।

loksabha election banner

हिमांशु धूरिया ने अब तक अपनी सभी लाइफ लाइनों का उपयोग कर लिया है, आइये जानते हैं उन 14 सवालों के बारे में जो हिमांशु धुरिया को 1 करोड़ के सवाल तक ले गए हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 13 Promo: सलमान खान ने बताया शो में इस बार होगीं कैसी चुनौतियां

 

View this post on Instagram

Himanshu Dhuria might become this season's first crorepati, making him the youngest crorepati in the history of KBC. Watch this historic moment and find out if he answers it right on #KBC, tonight & tomorrow at 9 PM @amitabhbachchan

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on

सवाल 1- असंभव बाते सोचने वाले के लिए प्रयोग किए जाने वाले हिंदी मुहावरे को पूरा करिए, ख्याली.....पकाना।

इस सवाल का सही उत्तर देने के लिए हिंमाशु ने एक लाइफ लाइन का प्रयोग किया था?

जवाब- पुलाव।

सवाल 2- ट्यूबलेस और रेडियल का संबंध किस वाहन से है?

जवाब- टायर

सवाल 3- ये खाद्य पदार्थ पारंपरिक रुप से किस त्यौहार पर खाया जाता है, गुझिया, ठंडाई?

जवाब- होली।

सवाल 4- गाने- ओ माही दिल नइयो लगता के सिंगर कौन है?

जवाब- अरिजीत सिंह

सवाल 5- दिल्ली शहर की सीमा इनमें से किन राज्यों से मिलती है?

जवाब- हरियाणा और उत्तर प्रदेश।

सवाल 6- कौन से रोग में व्यक्ति दूर की वस्तुएं ठीक प्रकार से देख पाता है लेकिन पास की नहीं?

जवाब- हायपरमेट्रोपिया

सवाल 7- फेसबुक द्वारा प्रस्तावित लिब्रा क्या है?

जवाब- क्रिप्टोकरंसी।

सवाल 8- किस सिख गुरु के जन्मस्थल पर तख्त श्री पटना साहिब स्थित है?

इस सवाल का जवाब देने के लिए हिंमाशु ने 50-50 लाइफ लाइन का प्रयोग किया था।

जवाब-गुरु गोबिंद सिंह।

सवाल 9- 'आई डोन्ट लाइक क्रिकेट, आई लव ईट', अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर किस क्रिकेटर पर आधारित है?

इस प्रश्न के लिए हिमांशु ने फ्लिप द क्वेशचन लाइफ लाइन का प्रयोग किया था।

जवाब- क्रिस गेल।

फ्लिप्ड क्वेशचन- इनमें से कौन सी नदी भारत में अपने बहाव के दौरान मुख्यत पश्चिम की ओर बहती है?

जवाब- ब्रह्मपुत्र।

सवाल 10- चित्र में नज़र आ रहे इस हेलीकॉप्टर का नाम क्या है?

जवाब- बोइंग चिनूक।

सवाल 11- इनमें से कौन से केबिनेट मंत्री अब तक किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री नहीं रहे हैं?

जवाब- डॉ हर्षवर्धन

सवाल 12- मशहूर प्रेम कहानी सोहनी महिवाल में सोहनी ने अपने प्रेमी महिवाल से मिलने के लिए किस नदी को पार किया था?

इस प्रश्न का जवाब देने के लिए हिमांशु ने अपनी आखिरी लाइफ लाईन अस्क द एक्सपर्ट का उपयोग किया था।

जवाब- चेनाब।

सवाल 13- इनमें से किस टीम ने पुरुषों का हॉकी कप सबसे अधिक बार जीता है?

जवाब- पाकिस्तान।

सवाल 14- 2019 में किस टेलीस्कॉप ने पहली बार ब्लैक होल की तस्वीर खींची थी?

जवाब-इवेंट होराइजन टेलीस्क़ॉप।

इस आखिरी सवाल का जवाब देकर हिमांशु ने पूरे 50 लाख रुपये धनराशि जीत ली है। आज वे पूरे 1 करोड़ के सवाल का सामना करने वाले हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.