Move to Jagran APP

KBC 11: केबीसी में अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देंगे वीरेंद्र सहवाग, दुती चंद और हिमा दास के साथ बैठेंगे हॉट सीट पर

KBC 11 केबीसी का कल का कर्मवीर एपिसोड बेहद खास होगा क्योंकि इसमें रफ्तार की रानियां दुती चंद और हिमा दास हॉट सीट पर बैठेंगी। दोनों खेल की दुनिया में भारत का नाम रौशन कर चुकी हैं।

By Vineet SharanEdited By: Published: Fri, 01 Nov 2019 01:59 PM (IST)Updated: Fri, 01 Nov 2019 03:06 PM (IST)
KBC 11: केबीसी में अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देंगे वीरेंद्र सहवाग, दुती चंद और हिमा दास के साथ बैठेंगे हॉट सीट पर

नई दिल्ली, जेएनएन। KBC 11:  केबीसी का कल का कर्मवीर एपिसोड बेहद खास होगा क्योंकि इसमें रफ्तार की रानियां दुती चंद और हिमा दास हॉट सीट पर बैठेंगी। एथलीट दुती चंद और हिमा दास खेल की दुनिया में अपना और देश का नाम रौशन कर चुकी हैं। उड़ीसा के जाजपुर की स्प्रिंट रनर दुती चंद महिलाओं की 100 मीटर की दौड़ में नेशनल चैंपियन हैं। वहीं हिमा आईएएएफ वर्ल्ड यू20 चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली महिला हैं। केबीसी के इस शो का प्रोमो वीडियो रिलीज किया जा चुका है। इसे काफी पसंद किया जा रहा है। दोनों के साथ मंच पर पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग भी नजर आएंगे। यह एपिसोड अमिताभ बच्चन ने हाल में शूट किया था जब वह अस्पताल में भर्ती होने के बाद वापस लौटे थे।

loksabha election banner

चुनौतियों से भरी दुती चंद की कहानी

दुती चंद 100 मीटर की दौड़ में नेशनल चैंपियन के साथ ही समर ओलंपिक गेम्स में 100 मीटर दौड़ के लिए क्वालिफाई करने वाली देश की तीसरी महिला हैं। उन पर सेम सेक्स रिलेशनशिप के आरोप लगे थे। इसके बाद उन्होंने इस रिश्ते को खुलकर स्वीकार्य किया। केबीसी के प्रोमो में दुती चंद बताती हैं कि खाने के लिए घर में कुछ भी नहीं था। तब पास में एक बाजार था वहां पर जो सब्जियां नीचे गिर जाया करती थीं उन्हें ले आते थे खाने के लिए। 

हिमा का सपना था इंडिया की जर्सी पहनना

प्रोमो में हिमा दास बताती हैं, "इंडिया, इंडिया इंडिया। मेरा पहला सपना था इंडियन जर्सी पहनना। असम के नागांव में जन्मी हिमा दास ने 400 मीटर की दौड़ में 50.79 सेकंड का रिकॉर्ड बनाया है। ये रिकॉर्ड उन्होंने इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजिय 2018 के एशियन गेम्स में बनाया था।

केबीसी का कर्मवीर एपिसोड

कौन बनेगा करोड़पति के कर्मवीर एपिसोड में अमिताभ बच्चन हर हफ्ते दर्शकों को ऐसे शख्स से मिलवाते हैं, जिसने देश और समाज के लिए कोई बड़ा योगदान दिया हो।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.