KBC 14: लाइफ लाइन छोड़ तुक्का लगाना कंटेस्टेंट को पड़ा भारी, 25 लाख रुपये हाथ आकर भी नहीं हुए नसीब
Kaun Banega Crorepati 14 अमिताभ बच्चन के क्विज शो केबीसी के हर एपिसोड में कोई न कोई दिलचस्प कंटेस्टेंट आता है। इस बार केबीसी के मंच पर सोनाली सिन्हा आईं। जिन्होंने शो में काफी अच्छा खेला लेकिन 25 लाख के सावल पर अटक गईं।
नई दिल्ली, जेएनएन। अमिताभ बच्चन का क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 इन दिनों दर्शकों का फेवरेट शो बना हुआ है। रोमांच के साथ शो फैंस का सामान्य ज्ञान बढ़ाने में भी मदद करता है। केबीसी के हालिया एपिसोड में रोलओवर कंटेस्टेंट सोनाली सिन्हा बिग बी के सामने हॉट सीट पर बैठीं। उन्होंने शो में बहुत ही अच्छा गेम खेला, लेकिन ज्यादा दूर तक ना जा सकीं।
यह भी पढ़ें- PS-1 Review: प्रतिशोध की आग में जल रही नंदिनी के किरदार में ऐश्वर्या राय ने डाली जान, रोमांचक है क्लाइमेक्स
3 लाख 20 हजार का दिया सही जवाब
गुरुवार का एपिसोड शुरु होने पर बिग बी जैसे ही 3 लाख 20 हजार के सवाल की ओर बढ़ें। सोनाली ने उन्हें रोकते हुए कहा कि वह पहले प्रार्थना करना चाहती हैं क्योंकि नवरात्रि चल रही है। फिर वह जय जगन्नाथ की प्रार्थना कर गेम प्रारम्भ करती हैं। सोनाली 3 लाख 20 हजार के सवाल का सही जवाब देती हैं और आगे बढ़ जाती हैं।
UNICEF ke zariye #SonaliSinha ji auraton aur bachchon ko kuposhan se bachaane ka eham kaarya karti hai. 💫
Dekhiye #KaunBanegaCrorepati, aaj raat 9 baje, sirf Sony par.#KBC2022@SrBachchan pic.twitter.com/t7qMm4zQyu— sonytv (@SonyTV) September 29, 2022
12 लाख तक खेला शानदार
इसके बाद बिग बी उनसे 6 लाख 40 हजार और 12 लाख का सवाल पूछते हैं। सोनाली इन दोनों सवाल का भी सही जवाब देता हैं और केबीसी के इस पड़ाव को भी पार करके आगे बढ़ जाती हैं।
25 लाख के सवाल पर अटकी
इसके बाद अमिताभ बच्चन 25 लाख के सवाल की ओर बढ़ जाते हैं और सोनाली पर जैसे ही अपना सवाल उछालते हैं वह कुछ कंफ्यूज हो जाती हैं। बिग बी उनसे कहते हैं कि आपके पास एक लाइफ लाइन वीडियो कॉल ए फ्रेंड का ऑप्शन बचा हुआ है उसे इस्तेमाल कर लें, लेकिन सोनाली तुक्का लगाती हैं और उनका जवाब गलत निकलता है। इसके बाद वह 12 लाख से सीधे 3 लाख 20 हजार पर आ जाती हैं। यह था 25 लाख रुपए का सवाल,
भारत में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में से सांस्कृतिक और प्राकृतिक महत्व दोनों की मिश्रित स्थिति में रखने वाली धरोहर है?
A. खंगचेंदजोंगा नेशनल पार्क
B. खजुराहो स्मारकों का समूह
c. भीमबेटका के रॉक शेल्टर्स
D. एलीफेंटा गुफाएं
सही जवाब- A. खंगचेंदजोंगा नेशनल पार्क
Our 'Medicine From Sky' project, launched on Aug 15th in East Kameng district, for supply of life-saving medicines by drone, is revolutionizing the services & bringing ease of delivery in tough terrains of Arunachal.
Proud that the service gets featured in #KaunBanegaCrorepati. pic.twitter.com/FPk4Z13hOz— Pema Khandu པདྨ་མཁའ་འགྲོ་། (@PemaKhanduBJP) September 30, 2022
यह भी पढ़ें- KBC 14: पंजाब की आरती बजाज ने 50 लाख के सवाल पर किया क्विट, क्या आपको पता है सेना से जुड़े इस प्रश्न का उत्तर