Move to Jagran APP

जब 'कौन बनेगा करोड़पति' के इस कंटेस्टेंट पर हुआ था भरे इवेंट में ब्लेड से हमला, हाथों से बहने लगा खून और फिर...

कौन बनेगा करोड़पति आज भी दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जाता है। ये शो न सिर्फ दर्शकों के हजारों अधूरे सपनों को पूरा करता है बल्कि लोगों के ज्ञान को भी बढ़ाता है। इस शो को अब 13 साल पूरे होने जा रहे हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Thu, 26 Aug 2021 09:29 AM (IST)Updated: Thu, 26 Aug 2021 09:29 AM (IST)
जब 'कौन बनेगा करोड़पति' के इस कंटेस्टेंट पर हुआ था भरे इवेंट में ब्लेड से हमला, हाथों से बहने लगा खून और फिर...
Photo Credit : Amitabh Bachchan Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। अमिताभ बच्चन होस्टेड टीवी का सबसे पॉपुलर क्विट शो, 'कौन बनेगा करोड़पति' आज भी दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जाता है। ये शो न सिर्फ दर्शकों के हजारों अधूरे सपनों को पूरा करता है बल्कि लोगों के ज्ञान को भी बढ़ाता है। इस शो को अब 13 साल पूरे होने जा रहे हैं। हाल ही में केबीसी के 13वें सीजन की शुरुआत हुई है। इस शो में एक बार से बिग बी अपने दमदार अंदाज के साथ नजर आ रहे हैं। इसकी शुरुआत साल 2000 में हुई थ तब हर्षवर्धन नवाठे पहले करोड़पति बने थे। वहीं शो जीतने के बाद उनके साथ कुछ ऐसी घटनाएं हुई थीं जिन्होंने हर्षवर्धन को हिलाकर रख दिया था। आइए जानते है...

loksabha election banner

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sarika Harshvardhan Nawathe (@sarikanawathe)

अखबारों की सुर्खियों में रहते थे हर्षवर्धन

DNA की एक रिपोर्ट के मुताबिक केबीसी के पहले करोड़पति हर्षवर्धन नवाठे ने जब इस शो को जीता तो उनकी पॉपुलैरिटी स्टार जैसी हो गई थी। वो जहां भी जाते बस लोग उनकी ही बातें करते थ। यही नहीं उस वक्त उन्होंने लोगों को लाखों ऑटोग्राफ दिए थे। वह आए दिन अखबारों की सुर्खियों में भी बने रहते थे। लेकिन कहा जाता है ना कि शोहरत के साथ आपके हजारों दुश्मन भी तैयार खड़े मिलते हैं। हर्षवर्धन के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उनके साथ एक फैन ने ऐसी हरकत की जिसने हर्षवर्धन को हिलाकर रख दिया था।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by The Daily Report (@thedailyreport.in)

ब्लेड से हुआ था हमला

रिपोर्ट के मुताबिक हर्षवर्धन ने बताया, 'एक कार्यक्रम में जब मैं हिस्सा लेने जा रहा था तब वहां काफी भीड़ थी। मेरे दोस्त जो कि उन दिनों मेरे बॉडीगार्ड भी थे वो कहीं फंग गए थे। जब मैं इवेंट के बाद स्टेज से नीचे उतरा तब वहां काफी भीड़ थी। हर कोई मेरे से हाथ मिलाने की कोशिश कर रहा था और तभी मैंने पाया कि मेरे हाथ में चिपचिपाहट हो गई है। तभी मैंने अपना हाथ जल्दी से पीछे खींचा और देखा कि उससे खून बह रहा था। किसी ने मेरी हथेली को ब्लेड से काट दिया था।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.