KBC 13: लखनऊ के मानस गायकवाड़ नहीं दे सकें एक करोड़ के इस सवाल का जवाब, क्या आप जानते हैं इसका सही जवाब?
केबीसी 13 का ये हफ्ता स्टूडेंट स्पेशल वीक रहा हैं। इस दौरान देश के कोने कोने से आए बच्चों ने शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के पूछे गए सवालों के जवाब दिए। वहीं बुधवार के एपिसोड में बिग बी के सामने हॉटसीट पर लखनऊ के मानस गायकवाड़ पहुंचे थे।
नई दिल्ली, जेएनएन। Kaun Banega Crorepati 13: टीवी की अबतक का सबसे फेमस क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' हमेशा से ही दर्शकों का पसंदीदा शो रहा है। इस शो का हर सीजन काफी चर्चा में रहा है। इसी क्रम में 'कौन बनेगा करोड़पति 13' भी खासा चर्चा में बना हुआ है। केबीसी से अबतक न जानें कितने कंटेस्टेंट मालामाल किया है। केबीसी 13 का ये हफ्ता 'स्टूडेंट स्पेशल वीक' (KBC Student Special Week) रहा हैं। इस दौरान देश के कोने कोने से आए बच्चों ने शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के पूछे गए सवालों के जवाब दिए। वहीं बुधवार के एपिसोड में बिग बी के सामने हॉटसीट पर लखनऊ के मानस गायकवाड़ पहुंचे थे जिन्होंने अपने शानदार खेल से न सिर्फ बिग बी बल्कि दर्शकों का भी दिल जीत लिया। लेकिन एक करोड़ के सवाल पर मानस ने खेल को क्विट करने का फैसला किया। आइए जानते हैं क्या था वो एक करोड़ रुपए के लिए पूछा गया सवाल?
View this post on Instagram
मानस गायकवाड़ ने बड़ी ही समझदारी और चालाकी से पूछे गए सभी सवालों के सही जवाब देते हुए 50 लाख रुपए जीते। लेकिन जब उनसे एक करोड़ रुपए के लिए सवाल पूछा गया तो उन्हें इसका सही जवाब नहीं पता था। इसी वजह से मानस से खेल छोड़ने का फैसला लिया। वहीं मानस से 50 लाख की राशि अपने नाम किए। ये था एक करोड़ का सवाल...
प्रश्न : शीतकाल और ग्रीष्मकाल ओलंपिक खेलों के इतिहास में अब तक सबसे कम उम्र की स्वर्ण पदक विजेता महिला कौन हैं?’
विकल्प :
(A) किम यूं-मि
(B)मार्जोरी गेस्ट्रिंग
(C) इंगे सोरेनसेन
(D) हेंड जजा
उत्तर: (A) किम यूं-मि।
खेल के नियमों के अनुसार हॉटसीट से उठने से पहले कंटेस्टेंट को पूछे गए सवाल का एक सही विकल्प चुनना होता है। इसी क्रम में मानस ने भी उत्तर देते हुए ऑप्शन (A) किम यूं-मि को चुना। आपको जानका हैरानी होगी कि ये सही उत्तर था। लेकिन जैसा कि मानस ने पहले ही शो क्विट कर दिया था जिसकी वजह से वह 1 करोड़ की रकम अपने नाम नहीं कर पाए।