KBC 14 Registrations Question 3: ब्यूटी क्वीन से जुड़ा है अमिताभ बच्चन का तीसरा सवाल, यकीनन आप पहचानते होंगे इन्हें?
इस सवाल का सही जवाब देने के लिए आप सोनी लिव ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आप ऐप डाउनलोड नहीं करना चाहते तो फोन मेसेज पर भी जवाब दे सकते हैं। 509093 इस नंबर पर भी KBC के साथ अपना सही जवाब और उम्र लिखकर भेज सकते है।
नई दिल्ली, जेएनएन। KBC 14 Registrations Question 3: महानायक अमिताभ बच्चन होस्टेड शो 'कौन बनेगा करोड़पति' एक बार फिर से दर्शकों के बीच चर्चा में हैं। इस शो ने अबतक न जानें कितने लोगों को मालामाल बनाया है। इसी के साथ ही अब 'कौन बनेगा करोड़पति' अपने चौदहवें सीजन के साथ फिर से दस्तक देने वाला है। बिग बी के इस शो के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। इसी के साथ ही बिग बी ने अपना तीसरा सवाल भी पूछ लिया है। केबीसी का ये तीसरा सवाल ब्यूटी क्वीन से जुड़ा है। तो अगर आप भी इस साल किसी भी हाल में हॉट सीट तक पहुंचना चाहते हैं, तो यहां पढ़ें केबीसी रजिस्ट्रेशन का तीसरा सवाल, उसका सही जवाब और अप्लाई करने का तरीका।
एक्टर और शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति' के 14वें सीजन के रजिस्ट्रेशन के लिए अपना तीसरा सवाल पूछ लिया है। इस सवाल का सही जवाब देने के लिए आपके पास आज यानी 12 अप्रैल रात 9 बजे तक का समय है। सही जवाब देने के साथ ही आप अगले राउंड के लिए भी क्वालीफाई कर लेंगे। तीसरे सवाल में बिग बी ने दर्शकों को एक ब्यूट क्वीन की तस्वीर दिखाते हुए पूछा कि ये कौन हैं?
सवाल - इस भारतीय ब्यूटी क्वीन को पहचानें?
A. मानुषी चिल्लर
B. हरनाज संधू
C. श्री सैनी
D. वर्तिका सिंह
इस सवाल का सही जवाब है ऑप्शन 'B' यानी हरनाज संधू।
आपको बता दें कि इस सवाल का सही जवाब देने के लिए आप सोनी लिव ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आप ऐप डाउनलोड नहीं करना चाहते तो फोन मेसेज पर भी जवाब दे सकते हैं। 509093 इस नंबर पर भी KBC के साथ अपना सही जवाब और उम्र लिखकर भेज सकते है। 'कौन बनेगा करोड़पति 14' शो में शामिल होने के लिए आपको इस सवाल का जवाब आज रात 9 बजे से पहले देना होगा।