KBC 12 Update: 'रामायण' से जुड़ा 12.50 लाख का ये सवाल, क्या आप जानते हैं जवाब...
गुरुवार को कौन बनेगा करोड़पति 12 की शुरुआत पटना बिहार की सीमा कुमारी के साथ हुई। उन्होंने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में सबसे तेज उत्तर देकर हॉट सीट पर उन्होंने अपनी जगह बनाई। लेकिन सीमा 12वें प्रश्न पर आकर फंस गईं।
नई दिल्ली, जेएनएन। KBC 12 Update: महनायक अमिताभ बच्चन होस्टेड शो 'कौन बनेगा करोड़ पति' का 12वां सीजन इस वक्त चर्चा में हैं। एक बार फिर से लोग अपने सपनों को पूरा करने केबीसी में पहुंच रहे हैं। वहीं शो में अबतक कई लोग लाखों रुपए जीतकर जा चुके हैं। वहीं गुरुवार को 'कौन बनेगा करोड़पति 12' की शुरुआत पटना, बिहार की सीमा कुमारी के साथ हुई। सीमा कुुमारी ने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में सबसे तेज उत्तर देकर हॉट सीट पर उन्होंने अपनी जगह बनाई। सीमा ने अपने खेल की शुरुआत काफी अच्छे से की और 11 प्रश्न तक काफी शानदार तरीके से खेला। लेकिन वह 12वें प्रश्न पर आकर फंस गईं। 12वें प्रश्न यानी 12 लाख 50 हजार के लिए था। सीमा इस प्रश्न का सही जवाब नहीं पता था, जिसके बाद उन्होंने गेम शो क्विट करने का फैसला लिया।
12वां प्रश्न इस प्रकार थाः
वाल्मिकी रामायण के मुताबिक, अपहरण के समय सीताजी ने किस रंग का वस्त्र पहना था और हनुमानजी ने भी उन्हें अशोक वाटिका में उसी रंग के वस्त्र पहने हुए देखा था?
A- लाल
B- पीला
C- गुलाबी
D- नीला
बता दें कि इस प्रश्न का सही जवाब B पीला था। सीमा कुमारी घर 6 लाख 40 हजार लेकर गई हैं। सीमा कुमारी के पास कोई भी लाइफलाइन नहीं बची थी।
'कौन बनेगा करोड़पति' के शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने सीमा कुमारी से जुड़ा एक वीडियो भी दिखाने के लिए कहा। इस वीडियो में सीमा ने बताया कि उनका नौकरी करने का सपना पूरा करने लिए उनके पति ने अपनी नौकरी छोड़ दी और वह हाउस हस्बैंड बने। पति के बलिदान की बात सुनकर अमिताभ ने उनके इस फैसले की सराहना शो में की।