KBC 12 : नेहा राठी को नहीं पता था '14 मार्च' से जुड़े सवाल का जवाब, 12 लाख 50 हज़ार पर किया क्विट
Kaun Banega Crorepati 12 ‘कौन बनेगा करोड़पति 12’ में 30 दिसंबर को अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठीं नागपुर की नेहा राठी। नेहा रोलओवर कंटेस्टेंट थीं 29 दिसंबर के एपिसोड में वो अपना आधे से ज्यादा गेम खेल चुकी थीं।
नई दिल्ली, जेएनएन। सोनी टीवी के सबसे चर्चित शो में से एक ‘कौन बनेगा करोड़पति 12’ में 30 दिसंबर को अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठीं नागपुर की नेहा राठी। नेहा रोलओवर कंटेस्टेंट थीं, 29 दिसंबर के एपिसोड में वो अपना आधे से ज्यादा गेम खेलकर, 11 प्रश्नों का सही जवाब देकर 6 लाख 40 हज़ार की भारी रकम जीत चुकी थीं। 29 दिसंबर को अमिताभ बच्चन ने उनसे 12वां प्रश्न पूछा जो 12 लाख 50 हजार का था। लेकिन अपने बेहतरीन खेल से 6 लाख 40 हज़ार जीतने वाली नेहा ने कल पहले ही प्रश्न पर क्विट कर दिया है।
12 लाख 50 हज़ार रुपए जीतने के लिए अमिताभ बच्चन ने उनके सामने गणित से जुड़ा प्रश्न रखा था। जिसका जवाब नेहा को नहीं पता था इसलिए नेहा ने गेम क्विट करने का फैसला किया और 6 लाख 40 हज़ार रुपए लेकर अपने घर चली गईं। नेहा को तो उस सवाल का जवाब नहीं पता था क्या आपको पता है??
ये था सवाल : यह था प्रश्न
14 मार्च को इनमें से कौन सा दिवस मनाया जाता है?
A- मोल दिवस
B- पाई दिवस
C- पाइथागोरस प्रमेय दिवस
D- फिबोनाची दिवस
इस सवाल का सही जवाब था ‘पाई दिवस’।
आपको बता दें कि नेहा अपनी पर्सनलाइफ से जुड़ी बातें बी बिग बी के साथ शेयर की थीं। नेहा ने बताया था कि उनकी शादी होने वाली है जिसके बाद अमिताभ ने उन्हें बधाई भी दी थी। नेहा ने बताया था कि वो 12वीं क्लास से एक लड़के को डेट कर रही हैं जिससे अब उनकी शादी होने वाली है। उनका 10 साल का लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप है। पहले नेहा और उनके ब्वॉयफ्रेंड की शादी के लिए दोनों परिवार राज़ी नहीं थे, लेकिन लंबी परेशानी के बाद अब दोनों ने अपने-अपने परिवार को भी मना लिया है और अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।