KBC 12 : दिल्ली के ऐश्वर्य ने स्पोर्ट्स से जुड़े इस सवाल पर छोड़ा शो, क्या आपको पता है सही जवाब?
Kaun Banega Crorepati 12 में 28 दिसंबर को अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठे दिल्ली के ऐश्वर्य। ऐश्वर्य ने अपने बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वो दिल्ली के रहने वाले हैं और एक प्राइवेट कंपनी में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ 12 में 28 दिसंबर को अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठे दिल्ली के ऐश्वर्य। ऐश्वर्य ने अपने बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वो दिल्ली के रहने वाले हैं और एक प्राइवेट कंपनी में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। ऐश्वर्य के हॉट सीट पर आने के बाद अमिताभ बच्चन ने उनसे ढेर सारी बाते कीं और उनकी नई शादी की बधाई दी। इस दौरान ऐश्वर्य के नाम को लेकर भी थोड़ा मस्ती मज़ाक हुआ। ऐश्वर्य ने बताया कि ज्यादातर लोग उनके नाम को गलत बोलते और समझते हैं उनका नाम ‘ऐश्वर्या’ नहीं है ऐश्वर्य है। इन सारे मज़ेदार बातचीत के बाद शुरू हुआ गेम।
समझदारी के साथ और लाइफलान्स की मदद से ऐश्वर्या ने काफी अच्छा गेम खेला, लेकिन केबीसी की सवालों का वो ज्यादादेर सामना नहीं कर पाए और केवल 1 लाख 60 हज़ार रुपए घर लेकर गए। हालांकि 1.20 के सवाल पर भी ऐश्वर्य को दो लाइफ लाइन्स का इस्तेमाल करना पड़ा गया। इसके बाद ऐश्वर्या के सामने 3 लाख 20 हज़ार रुपए का सवाल रखा गया, लेकिन उन्हें उसका भी जवाब नहीं पता था इसलिए उन्होंने 3 लाख 20 हज़ार के सवाल पर गेम क्विट करने का फैसला कर लिया और 1 लाख 60 हज़ार रुपए से संतुष्ट होकर घर वापस चले गए।
3 लाख 20 हज़ार के लिए ऐश्वर्या के सामने जो सवाल आया था वो स्पोर्ट्स से जुड़ा हुआ था। लेकिन ऐश्वर्या को उस सवाल का जवाब नहीं पता था। इसलिए उन्होंने गेम छोड़ना बेहतर समझा। हम आपको बताते हैं वो सवाल जिसका जवाब ऐश्वर्य तो नहीं दे पाए पर क्या आपको पता है जवाब? जानें क्या था वो सवाल
ये था सवाल :
किस खेल में पुरुषों की टीमें एक ऐसे ट्रॉफी के लिए आपस में मुकाबला करती हैं, जिसका नाम सर जॉर्ज थॉमस के नाम पर रखा गया है?
A- हॉकी
B- टेनिस
C- टेबल टेनिस
D- बैडमिंटन
इस सवाल का सही जवाब है ‘बैडमिंटन’।