KBC 2020: बिहार के मधुबनी से आईं दीक्षा कुमारी नहीं दे सकीं 12 लाख 50 हजार के सवाल का जवाब, जानें क्या था वो प्रश्न
खेल के साथ ही अमिताभ बच्चन और दीक्षा कुमारी ने कई सारी पर्सनल बातें भी कीं। बिग बी ने दीक्षा से उनके सपनों के बारे में बात की। इस पर दीक्षा ने बाताया कि वह बड़ी होकर एक आईएएस ऑफिसर बनना चाहती हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। अमिताभ बच्चन होस्टेट टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 12’ का 'स्टूडेंट स्पेशल वीक' चल रहा है। ये वीक अबतक सबसे दिलचस्प हफ्ता बना हुआ है। इस 'स्टूडेंट स्पेशन' एपिसोड में देश के कोने-कोने से आए नन्हें उस्तादों ने अपने ज्ञान का जो प्रदर्शन कर रहे हैं वो वाकई काबिले तारीफ है। उनके खेल से न सिर्फ बिग बी बल्कि दर्शक भी हैरान है। वहीं ‘कौन बनेगा करोड़पति 12’ के गुरुवार के एपिसोड की शुरुआत बिहार से आईं कंटेस्टेंट दिक्षा कुमारी के साथ हुई।
दीक्षा ने बुधवार को फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का सबसे तेज जवाब देकर हॉट सीट पर अपनी जगह बनाई थी। दीक्षा कुमारी की बात करें तो वह बिहार के मधुबनी से ताल्लुक रखती हैं। दीक्षा ने बड़ी ही समझारी और सोच विचार कर पूरा गेम खेला। उनके खेल से बिग बी भी काफी प्रभावित नजर आए। दीक्षा केबीसी से 6 लाख, 40 हजार रुपये जीतकर गईं। लेकिन वह 12 लाख, 50 हजार के सवाल पर कन्फ्यूज हो गईं थीं जिसकी वजह से उन्होंने गेम क्विट करने का फैसला लिया। आइए जानते हैं क्या था वो 12 लाख, 50 हजार रुपए का सवाल जिसका उत्तर दीक्षा नहीं दे सकीं...
यह था प्रश्न :
1995 में कौन सबसे पहली बार फिल्मफेयर का नवोदित संगीत प्रतिभा (आर डी बर्मन पुरस्कार) के विजेता बनें?
A- सुनिधि चौहान
B- ए आर रहमान
C- सोनू निगम
D- विशाल भारद्वाज
उत्तर : B- ए आर रहमान।
आपको बता दें कि केबीसी खेल के साथ ही अमिताभ बच्चन और दीक्षा कुमारी ने कई सारी पर्सनल बातें भी कीं। बिग बी ने दीक्षा से उनके सपनों के बारे में बात की। इस पर दीक्षा ने बाताया कि वह बड़ी होकर एक आईएएस ऑफिसर बनना चाहती हैं। आपको बता दें कि केबीसी से दीक्षा की जीती हुई धनराशि उन्हें 18 साल के पूरा होने के बाद मिलेगी। तब तक के लिए इनकी धनराशि को बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट करा दिया गया है।