Move to Jagran APP

KBC 2020: अनामया दिवाकर ने किया 1 करोड़ के इस सवाल पर क्विट, क्या आपको पता है इसका उत्तर

अनामया ने बताया कि उन्हें गाड़ियों का बेहद शौक है। इसी दौरान उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि शो में उनके कमरे में मस्टैंग कार का एक पोस्टर लगा हुआ है। अनामया ने बताया कि मस्टैंग उनकी पसंदीदा कारों में से एक है।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Thu, 17 Dec 2020 08:50 AM (IST)Updated: Fri, 18 Dec 2020 07:08 PM (IST)
KBC 2020: अनामया दिवाकर ने किया 1 करोड़ के इस सवाल पर क्विट, क्या आपको पता है इसका उत्तर
Kaun Banega Crorepati 12 Amitabh Bachchan Show Anamaya Diwakar Quit On 1 Crore Question Do You Know The Right Answer

नई दिल्ली, जेएनएन। अमिताभ बच्चन होस्टेट टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 12’ का ये पूरा वीक काफी दिलचस्प है। केबीसी का ये 'स्टूडेंट स्पेशल वीक' इस सीजन का सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। देश के कोने-कोने से आए छोटे उस्तादों ने अपने ज्ञाना से न सिर्फ बिग बी बल्कि दर्शकों को भी हैरान कर दिया है। वहीं बुधवार के 'स्टूडेंट स्पेशल एपिसोड' की शुरुआत उडुपी, कर्नाटक से आए स्टूडेंट अनामया दिवाकर के साथ हुई। अनामया ने मंगलवार को केबीसी के फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का सबसे तेज जवाब देकर हॉट सीट पर अपनी जगह बनाई थी।

loksabha election banner

उन्होंने भी प्रश्नों के सही उत्तर देते हुए शो से 50 लाख  पॉइंट्स जीते। अनामया ने काफी तेजी से और सूझबूझ से सभी सवालों के सही उत्तर दिए लेकिन वह एक करोड़ के सवाल पर वह अटक गए। उन्होंने एक करोड़ के सवाल के पर अपनी आखिरी लाइफलाइन 50-50 का इस्तेमाल करने के बावजूद वह इस प्रश्न का जवाब नहीं जानते थे। अनामया जीती हुई धनराशि को खोना नहीं चाहते थे। इसी वजह से उन्होंने बिना रिस्क लिए ही गेम को क्विट करने में समझदारी समझी।  आइए जानते हैं क्या था वो एक करोड़ रुपए का सवाल जिसका उत्तर अनामया नहीं दे सके...

यह था प्रश्न

कर्ण का कौन-सा पुत्र कुरुक्षेत्र युद्ध में जीवित बच गया था, जिसने बाद में युधिष्ठिर के अश्वमेघ यज्ञ में भाग लिया था?

A-    वृषकेतू

B-    सत्यसेन

C-    वृषसेन

D-    बृहंत 

उत्तर : इस सवाल का सही जवाब  A-  वृषकेतू  था।  

आपको बता दें कि खेल के दौरान अनामया ने अपनी कई पर्सनल बातें ​बिग बी से शेयर की है। अनामया ने बताया कि उन्हें गाड़ियों का बेहद शौक है। इसी दौरान उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि शो में उनके कमरे में मस्टैंग कार का एक पोस्टर लगा हुआ है। अनामया ने बताया कि मस्टैंग उनकी पसंदीदा कारों में से एक है। ये सुनकार बिग बी चेरहे पर मुस्कान आ गई। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.