यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दोस्त Rakhi Sawant के सपोर्ट में उतरी कश्मीरा शाह, बोली- मैं आदिल की बैंड बजा दूंगी
Kashmera Shah Video बीते दिनों राखी ने आदिल खान पर केस दर्ज करवाया था जिसके बाद से आदिल पुलिस की ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Kashmera Shah Video: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। अदाकारा के पति आदिल खान दुर्रानी ने उनके साथ प्यार और शादी का झूठा नाटक किया।
बीते दिनों राखी ने आदिल खान पर केस दर्ज करवाया था, जिसके बाद से आदिल पुलिस की कस्टडी में हैं। ऐसे में राखी को कई फिल्मी सितारों का सपोर्ट मिल रहा है। अब मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की पत्नी और जानी-मानी एक्ट्रेस कश्मीरा शाह भी उनके सपोर्ट में उतरी हैं।
राखी के सपोर्ट में आईं कश्मीरा शाह
इस वीडियो में कश्मीरा आदिल पर भड़कती नजर आ रही हैं। कश्मीरा वीडियो में राखी का समर्थन करती नजर आ रही हैं। पैपराजी को पोज देते हुए राखी सावंत के मामले पर अपनी राय रखी है। एक्ट्रेस ने कैमरे के सामने कहा कि मैं आदिल की बैंड बजा दूंगी...उसकी हिम्मत कैसे हुई राखी के साथ ये सब करने की..? कश्मीरा इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर छाईं हुईं हैं।
बीते दिनों मैसूर पहुंची थी राखी
गुरुवार को राखी सावंत मैसूर में पति आदिल के घर पहुंची थी। हालांकि, इस दौरान उनकी मुलाकात सास-ससुर से नहीं हुई। जब वहां पहुंची तो आदिल के घर पर ताला लगा हुआ था। अदाकारा का वीडियो सामने आया था जिसमें उन्होंने बताया था कि 'मेरे सास ससुर भाग गए हैं. मैंने सुबह कॉल किया था, तो उन्होंने मुझे बहुत डांटा. उन्होंने कहा कि हमने तुम्हारी शादी और तुम्हें एक्सेप्ट नहीं किया है।
आदिल पर लगा यौन शोषण का आरोप
बता दें, राखी सावंत का पति आदिल खान दुर्रानी पर यौन शोषण और मारपीट के आरोप लगाया है, जिसके बाद से आदिल पुलिस हिरासत में है। राखी ने आदिल ने साल 2022 जून में आदिल संग गुपचुप निकाह भी किया था। इसका खुलासा उन्होंने इसी साल जनवरी में किया।