Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'कसौटी जिंदगी की' के अनुराग बसु उर्फ सीजेन खान जल्द करने जा रहे हैं गर्लफ्रेंड से शादी, जानिए डिटेल्स

    By Tanya AroraEdited By:
    Updated: Mon, 21 Feb 2022 02:20 PM (IST)

    एकता कपूर के शो कसौटी जिंदगी की से घर-घर अनुराग बासु बनकर लोकप्रिय हुए अभिनेता सीजेन खान इस साल के अंत तक अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से शादी के बंधन में बंधने की प्लानिंग कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी शादी के प्लान्स पर बातचीत की।

    Hero Image
    kasautii zindagii kay anurag basu aka cezanne khan talk about his wedding plan with girlfriend afsheen. Photo Credit- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। अपने मासूम चेहरे और लुक्स से सबका दिल जीतने वाले अभिनेता सीजेन खान जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। आपको बता दें कि सीजेन एकता कपूर के शो 'कसौटी जिंदगी की' से घर-घर में लोकप्रिय हुए और श्वेता तिवारी के साथ उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया। अब सीजेन खान ने एक खास बातचीत में अपनी गर्लफ्रेंड अफशीन के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने की बात की और साथ ही उन्होंने अपने रिश्ते पर और शादी के प्लान पर बातचीत की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तीन साल से रिश्ते में हैं सीजेन

    सीजेन खान और अफशीना पिछले 3 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में सीजेन ने अपनी शादी के प्लान्स के बारे में बताते हुए कहा, 'हम दोनों एक-दूसरे को पिछले 3 साल से जानते हैं और हम खुश हैं। अगर ये महामारी नहीं आई होती तो अब तक हम शादी के बंधन में बंध चुके होते। हम इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंधने की प्लानिंग कर रहे हैं। वैसे भी मेरा यही मानना है कि शादी के बंधन में बंधने के लिए कोई भी परफेक्ट उम्र नहीं होती'।

    View this post on Instagram

    A post shared by Cezanne (die hard fan) (@cezannekhanfanpages)

    इस वजह से लंबे समय तक सिंगल रहे सीजेन

    सीजेन खान ने आगे बातचीत में यह भी बताया कि वह इतने समय से सिंगल क्यों थे। उन्होंने कहा, 'मैं शादी के मामले में कोई भी जल्दबाजी नहीं करना चाहता था। मैं अपनी जिंदगी में एक ऐसी लड़की चाहता था, जो साधारण हो और पारिवारिक और ईमानदार हो। मैं एक ऐसी लड़की की तलाश में था जो चीजों की वैल्यू करना अच्छी तरह से जानती हो और हमारे रिश्ते की इज्जत करे और तभी मेरी मुलाकात अफशीन से हुई'। आपको बता दें कि सीजेन खान ने साल 2020 में अफशीन को प्रपोज किया था और उनके प्रपोज करने का अंदाज बिलकुल निराला था। उन्होंने बिरयानी बनाकर अफशीन को प्रपोज किया था।

    उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं अफशीन

    सीजेन खान की गर्लफ्रेंड उत्तर प्रदेश की अमरोहा की रहने वाली हैं। सीजेन और अफशीन साल 2020 में शादी करना चाहते थे, लेकिन कोविड कारणों की वजह से इन दोनों ने अपनी शादी की डेट टाल दी। सीजेन खान के करियर की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1998 में आए शो हसरतें से की थी। इसके बाद उन्होंने पलछिन में काम किया। साल 2001 में उन्हें एकता कपूर का शो 'कसौटी जिंदगी की' ऑफर हुआ और यह शो 7 साल चला। इस शो ने सीजेन को अनुराग बासु के रूप में घर-घर में फेमस कर दिया। इसके अलावा हाल ही में सीजेन कलर्स के शो शक्ति-अस्तित्व के एहसास की शो में नजर आ रहे थे।