विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 16: फिनाले एपिसोड में होगी सलमान खान की वापसी, अब यह सेलिब्रिटी करेंगे शो को होस्ट?

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sat, 14 Jan 2023 08:15 AM (IST)

Bigg Boss 16 टीआरपी की रेस में टॉप 10 में बने रहने वाले बिग बॉस ने दर्शकों को खूब मनोरंजन ...और पढ़ें

Still Image of Salman Khan from Bigg Boss 16
Still Image of Salman Khan from Bigg Boss 16

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16: बिग बॉस प्रेमियों के लिए एक बुरी खबर निकल कर सामने आई है। हर वीकेंड का वार में कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाने वाले सलमान खान अगले कुछ एपिसोड के बाद नजर नहीं आएंगे। यह खबर सलमान खान को टीवी पर पसंद करने वालों के लिए बड़ा झटका हो सकती है। मगर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो जाने की वजह से सलमान खान अब शो को होस्ट करने से अलविदा लेने वाले हैं। उनकी जगह कोई और सेलिब्रिटी इस शो को होस्ट करेगा।

सलमान खान की जगह आएंगे नए होस्ट

ऐसा पहली बार नहीं है जब सलमान खान ने शो को होस्ट करने से एक्जिट ली है। इससे पहले भी उन्होंने शो को अलविदा कहा था, लेकिन तब सिर्फ कुछ ही दिनों के लिए। भाईजान के नाम से फैंस के बीच चर्चित सलमान खान की तब तबीयत खराब थी और उनकी जगह करण जौहर ने वीकेंड का वार एपिसोड को होस्ट किया था। इसी दौरान मिस इंडिया रनर अप मान्या सिंह एलिमिनेट हो गईं थीं। हालांकि, कुछ एपिसोड के बाद सलमान खान वापस आ गए। अपने चहेते अभिनेता को शो में वापस देख फैंस ने सोशल मीडिया पर खुशी जताई थी।

यह होंगे बिग बॉस के नए होस्ट

बिग बॉस सीजन 2 से लेकर अब तक सलमान खान ही शो को होस्ट कर रहे हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब इस तरह की खबरें हैं कि अब सलमान यह शो होस्ट नहीं करेंगे। रियल खबरी पेज के अनुसार, उनकी जगह करण जौहर वापस से इस शो को होस्ट करेंगे। वही वीकेंड का वार में भी नजर आएंगे।

फिर कब लौटेंगे सलमान खान?

ऐसी चर्चा है कि सलमान खान अब सीधे फिनाले एपिसोड में वापसी करेंगे। वह विनर के नाम की घोषणा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: नेशनल टेलीविजन पर उड़ी शालीन-टीना की धज्जियां, शो के इतिहास में पहली बार हुई इतनी गंदी बेइज्जती

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 Finalist: टॉप 3 फिनालिस्ट होंगे यह कंटेस्टेंट! सिमी गरेवाल ने बातों ही बातों में किया खुलासा