यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kanika Mann Video: टीवी एक्ट्रेस कनिका मान की बीच सड़क पर टूटी चप्पल, यूजर्स बोले- उर्फी जावेद को दे दो वह...
Kanika Mann Viral Video कनिका मान का हाल ही में एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Kanika Mann Viral Video: वैसे तो बीच सड़क पर चलते हुए चप्पल का टूट जाना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन जब 24 घंटे कैमरे आप पर हो तो ऐसे इंसिडेंट से थोड़ी सी एम्बेरेसमेंट हो ही जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ टीवी एक्ट्रेस और खतरों के खिलाड़ी सीजन सीजन 12 में नजर आईं कनिका मान के साथ, जब बीच रास्ते में उनकी हील्स टूट गई। सज-धज के घर से बाहर निकलीं कनिका मान के साथ बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट उमर रियाज भी नजर आए, जो चप्पल टूटने के बाद एक्ट्रेस को सहारा देते हुए दिखाई दिए। हालांकि कनिका की चप्पल टूटने के बाद यूजर्स ने उन्हें वह उर्फी जावेद को देने के लिए कहा।
कनिका मान की बीच रास्ते में टूटी चप्पल
टीवी एक्ट्रेस कनिका मान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में टीवी की फेमस एक्ट्रेस अपने को-एक्टर उमर रियाज के साथ रोड़ पर चल रही हैं। उन्होंने मिट्टी रंग की ड्रेस के साथ उसी कलर की पैंट पहनी हुई है, जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। सड़क पर अचानक चलते-चलते कनिका की चप्पल टूट जाती है और वह तेजी से कहती हैं कि मेरी चप्पल टूट गई। जिसके बाद फोटोग्राफर उमर रियाज से ये कहते हैं कि आप उन्हें गोद में उठा लो, लेकिन वह मना कर देते हैं और मजाक में कनिका से पूछते हैं कि किराए की चप्पल तो नहीं है। उमर कनिका से ये भी कहते हैं कि पैपराजी ये टूटी चप्पल का वीडियो जरूर डालेगी।

सोशल मीडिया पर लोगों ने की खिंचाई कहा- उर्फी को दे दो
कनिका मान की टूटी चप्पल वाली इस मजेदार वायरल वीडियो पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आप ये उर्फी को दे दो वह कपड़े बना लेंगी'। अन्य यूजर ने लिखा, 'चोर बाजार से चप्पले खरीदोगी, तो ऐसा ही होगा'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अब ये 60-60 रुपए वाली चप्पल पहनोगे तो फिर क्या ही होगा'। हालांकि कई फैंस ऐसे भी हैं, जो उनकी एम्बेरेसमेंट को कम करने के लिए उन्हें ये कह रहे हैं कि कोई बात नहीं ऐसा होता रहता है। कनिका मान खतरों के खिलाड़ी के बाद हाल ही में उमर रियाज के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आई थीं।