विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lock Upp 2: इस दिन होगा लॉक अप 2 का ग्रैंड प्रीमियर, वेब सीरीज के लिए इस कंटेस्टेंट ने छोड़ा कंगना का शो

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Mon, 13 Mar 2023 09:02 AM (IST)

Lock Upp 2 रियलिटी शो की दुनिया में फेमस नाम बन चुके लॉक अप के दूसरे सीजन का दर्शकों को ...और पढ़ें

File Photo of Kangana Ranaut from Lock Upp 2
File Photo of Kangana Ranaut from Lock Upp 2

नई दिल्ली, जेएनएन। Lock Upp 2: एकता कपूर के फेमस रियलिटी शो लॉक अप दूसरे सीजन के साथ बस कुछ ही दिनों में हाजिर होने वाला है। शो के ऑनएयर होने की डेट के साथ ही कुछ अन्य नई जानकारी भी सामने आई है।

सामने आए यह नाम

लॉक अप 2 को लेकर अभी तक कई कंटेस्टेंट के नाम सामने आ चुके हैं। इनमें सौंदर्या शर्मा से लेकर प्रियंका चाहर चौधरी तक के नाम शामिल रहे। यहां तक कि स्प्लिट्सविला फेम दिव्या अग्रवाल के कंगना की जेल में जाने की बात भी पक्की हो गई थी। हालांकि इस शो को किसी कारण से रिजेक्ट कर दिया। वही अब एक और कंटेस्टेंट का नाम सामने आया है, जिन्होंने कंगना के करने से नकार दिया है।

इस कंटेस्टेंट ने छोड़ा साथ

स्प्लिट्सविला के ही कंटेस्टेंट रह चुके पारस छाबड़ा को लेकर खबर कि वह इस शो का हिस्सा नहीं होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स उन्हें मुंह मांगी कीमत देने को तैयार थे, लेकिन वह एक वेब सीरीज कर रहे हैं।

कब होगा ऑनएयर?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लॉक अप के दूसरे सीजन का ग्रैंड प्रीमियर 27 मार्च को होगा। शो एमटीवी या जी टीवी पर टेलीकास्ट किया जा सकता है।

हिट था पहला सीजन

लॉक अप का पहला सीजन 2022 में शुरू हुआ था। इस शो में पायल रोहतगी, अंजलि अरोड़ा, मुनव्वर फारुखी समेत कई कंटेस्टेंट्स नजर आए थे। इस शो में कंगना की फटकार के साथ ही अंजलि और मुनव्वर की नजदीकियां भी हाईलाइटिंग प्वाइंट रही। लॉक अप के पहले सीजन को मुनव्वर फारुखी ने जीता था।

यह भी पढ़ें: Lock Upp 2 का हिस्सा बनने के लिए मुंह मांगी कीमत देने को तैयार मेकर्स, इस फेमस चेहरे की होगी एंट्री

यह भी पढ़ें: मेरे पास बहुत लोगों की दुआ', हार्ट अटैक के बाद रैम्प वॉक करती दिखीं Sushmita Sen, पूर्व प्रेमी के साथ आईं नजर