जेठालाल को इस रूप में देखकर दंग रह जाएंगे, लेकिन इसका है एक राज़
बड़ी-बड़ी मूंछों के साथ जेठालाल धोती-कुर्ता और रंगनी पगड़ी पहने दिखाई देंगे। इनकी मूंछे देखकर आपको नत्थू लाल जी की मूंछे याद आ सकती हैं।
मुंबई। तारक मेहता का उल्टा चश्मा ऑडिएंस के बीच एक लोकप्रिय शो है। इसके कलाकार अपनी मज़ेदार हरकतों से खूब मनोरंजन करते हैं और शो में आने वाले नए-नए ट्विस्ट इसे और भी दिलचस्प बनाते हैं।
ऐसा ही एक ट्विस्ट अब आने वाला है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के गोकुलधाम सोसाइटी वाले जेठालाल अब एक मज़ेदार गेटअप में नज़र आने वाले हैं। बड़ी-बड़ी मूंछों के साथ जेठालाल धोती-कुर्ता और रंगनी पगड़ी पहने दिखाई देंगे। इनकी मूंछे देखकर आपको नत्थू लाल जी की मूंछे याद आ सकती हैं। पर सवाल ये है कि जेठालाल ने ये रूप क्यों रखा है। आख़िर इस गेटअप में आने की ज़रूरत क्यों पड़ गई। तो आपको हम बता दें कि जेठालाल और उनके दोस्तों ने यह रूप इसलिए धारण किया है क्योंकि वो ख़ुद छिपा सकें।
इसे भी पढ़ें- बिग बॉस 10 की एक्स कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा बनी बॉलीवुड हीरोइन
दरअसल, यह सब स्वांग मिस्टर भीड़े को गुंडा बादल से छुड़वाने के लिए ये रचाया गया है। इसीलिए जेठालाल को आइसक्रीम भी बेचनी पड़ रही है।