India's Best Dancer में नोरा फतेही का सफर खत्म, कोविड को मात देकर फिर जज बनकर लौटेंगी मलाइका अरोड़ा
सोनी टीवी के फेमस डांसिंग रिएलिटी शो ‘इंडियाज़ बेस्ट डांसर’ में बीते कई दिनों से बॉलीवुड एक्ट्रेस और बेली डांसर नोरा फतेही बतौर जज नज़र आ रही हैं। मलाइका अरोड़ा के कोविड 19 से संक्रमित होने के बाद नोरा को कुछ वक्त के लिए शो का जज बनाया गया था।
नई दिल्ली, जेएनएन। सोनी टीवी के फेमस डांसिंग रिएलिटी शो ‘इंडियाज़ बेस्ट डांसर’ में बीते कई दिनों से बॉलीवुड एक्ट्रेस और बेली डांसर नोरा फतेही बतौर जज नज़र आ रही हैं। मलाइका अरोड़ा के कोविड 19 से संक्रमित होने के बाद नोरा को कुछ वक्त के लिए शो का जज बनाया गया था। नोरा कोरियोग्राफर गीता कपूर और टेरेंस लूइस के साथ शो जज कर रही थीं। लेकिन अब एक्ट्रेस का सफर इस शो में खत्म होने वाला है। जी हां, नोरा अब इस शो को अलविदा कहने वाली हैं, और मलाइका अरोड़ा फिर से वापसी करने वाली हैं।
दरअसल, कुछ दिनों पहले मलाइका कोरोना वायरस का शिकार हो गई थीं जिसके बाद उन्हें शो से ब्रेक लेना पड़ा और वो घर पर ही क्वारंटाइन रहीं। फिर इंडियाज़ बेस्ट डांसर में उनकी जगह कुछ दिन नोरा फतेही ने ली। नोरा के जाने से कोरियोग्राफर गीता कपूर काफी भावुक हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर के साथ एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने एक्सप्रेस किया है कि वो नोरा को कितना पसंद करती हैं। इस तस्वीर में गीता कपूर, नोरा को बड़े प्यार से गले लगाती नज़र आ रही हैं।
फोटो के साथ गीता ने लिखा, 'आप एक ताज़ा हवा में सांस लेने की तरह आईं और हमें छोड़ गईं। शुक्रिया बेबी नोर मेंरी जिंदगी के एक ख़ास और प्यारा शख्स बनने के लिए। मुझे नहीं पता कि आपने ये कैसे किया, लेकिन आपने मलाइका अरोड़ा की जगह को बहुत कम वक्त में बहुत खूबसूरती से भर दिया। सम्मान, अच्छी वाइब्स, प्यार और ईमानदारी। मैं तुम्हें मिस करूंगी, और हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगी। लव यू नोरा। आपको बता दें कि नोरा के जज बनने वाला आखिरी एपिसोड इस वीकेंड टेलीकास्ट होगा।