विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indian Idol 14: जारी हुआ 'इंडियन आइडल 14' का प्रोमो, इन बॉलीवुड सिंगर्स ने हिमेश-नेहा कक्कड़ को किया रिप्लेस

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Sat, 09 Sep 2023 06:02 PM (IST)

Indian Idol 14 Promo OUT गानों के शौकीन वालों के लिए एक दिलचस्प खबर है। जल्द ही सिंगिंग रियलिटी शो ...और पढ़ें

Indian Idol 14 का प्रोमो हुआ जारी। Photo- Twitter
Indian Idol 14 का प्रोमो हुआ जारी। Photo- Twitter

HighLights

  1. इंडियन आइडल 14 का पहला प्रोमो हुआ रिलीज
  2. नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया हुए रिप्लेस
  3. इंडियन आइडल 14 के साथ जुड़े दो दिग्गज सिंगर्स

 नई दिल्ली, जेएनएन। Indian Idol 14 Promo Release: सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' एक ऐसा शो है, जो देश के कोने-कोने में छुपे टैलेंटेड सिंगर्स को पूरी दुनिया के सामने अपना हुनर दिखाने का मौका देता है। हर साल इस शो से कई बेहतरीन सिंगर्स निकलते हैं और अपनी आवाज का जादू चलाते हैं। जल्द ही नए सीजन में कई और नए सिंगर्स कंटेस्टेंट्स बनकर आने वाले हैं।

'इंडियन आइडल 13' के सक्सेस के बाद अब इंतजार इसके 14वें सीजन का है, जो जल्द ही शुरू होने वाला है। काफी समय से 'इंडियन आइडल सीजन 14' (Indian Idol 14) को लेकर बज बना हुआ था। अब आखिरकार शो को लेकर नया अपडेट सामने आया है। सोनी टीवी ने सोशल मीडिया पर रियलिटी शो का पहला प्रोमो शेयर किया है।

यह भी पढ़ें- Indian Idol 13: ऋषि सिंह को उनके माता-पिता ने लिया था गोद, सच्चाई पता चलने पर विनर ने उठाया था ये कदम

इंडियन आइडल 14 का प्रोमो आउट

'इंडियन आइडल 14' का प्रोमो सोनी टीवी ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है, जिसकी वजह से फैंस की एक्साइटमेंट नेक्स्ट लेवल बढ़ गई है। जल्द ही कंटेस्टेंट्स की धुन ऑडियंस पर सवार होगी। सिंगिंग रियलिटी शो के लेटेस्ट प्रोमो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, "सबको इंतजार है इंडिया के सबसे बड़े म्यूजिक त्योहार का। इंडियन आइडल 14- एक आवाज, लाखों एहसास। आ रहा है जल्द।"

किसने किया नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया को रिप्लेस?

काफी समय से 'इंडियन आइडल' को विशाल ददलानी के साथ हिमेश रेशमिया और नेहा कक्कड़ जज कर रहे थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 14वें सीजन में विशाल ददलानी को छोड़ दो जजेस को रिप्लेस कर दिया गया है।

नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया की जगह श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) और कुमार सानू (Kumar Sanu) ने ली है। दोनों ही इंडस्ट्री के दिग्गज सिंगर्स हैं। उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री को कई बेहतरीन और सदाबहार गानों से नवाजा है। ऐसे में उनके जज बनने को लेकर फैंस काफी खुश हैं।

यह भी पढ़ें- Indian Idol 14: जज के तौर पर दिखेंगे 'कुमार शानू', बोले- असली गायन रत्न को खोजने की है तैयारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।