Anita Hassanandani के पति रोहित रेड्डी ने हॉस्पिटल से शेयर की बेटे की पहली झलक, देखें ये खूबसूरत फोटो
फेमस टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने हाल ही में फैंस के साथ एक गुड न्यूज़ शेयर की है। अनीता मां बन गई हैं उन्होंने 9 फरवरी को एक बेटे को जन्म दिया है। ये खुशखबरी अनीता के पति रोहित ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के ज़रिए फैंस को दी।
नई दिल्ली, जेएनएन। फेमस टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने हाल ही में फैंस के साथ एक गुड न्यूज़ शेयर की है। अनीता मां बन गई हैं, उन्होंने 9 फरवरी को एक बेटे को जन्म दिया है। ये खुशखबरी अनीता के पति रोहित ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के ज़रिए फैंस को दी। एक्ट्रेस के मां बनने के बाद उनके फैंस और सेलेब्स लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं।
अब रोहित ने अपने बेटे की पहली झलक भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी है। रोहित ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है जिसमें उनका और बेटे का हाथ नज़र आ रहा है। फोटो में दिख रहा है कि बेटे ने पापा का हाथ बड़े प्यार से पकड़ रखा है। फोटो देखकर पता चल रहा है कि ये हॉस्पिटल की ही है। आप भी देखें।
ऐसे किया बेटे के जन्म का अनाउंसमेंट : रोहित ने अपने इंस्टाग्राम एक फोटो शेयर किया था जिसमें अनीता का बेबी बंप नज़र आ रहा था और वो लेटी हुई हैं। वहीं रोहित उनके गाल पर किस कर रहे थे। इस फोटे के बैकग्राउंड में एक छोटे से बच्चे की ब्लू टीशर्ट टंगी हुई दिख रही थी जिस पर लिखा था ‘It’s a boy’। फोटो के साथ कैप्शन में भी रोहित ने ये जानकारी दी था कि अनीता ने बेटे को जन्म दिया है। आपको बता दें कि अनीता ने सोशल मीडिया के जरिए ही अपनी प्रेग्नेंस की बारे में अनाउंस किया था।
अनीता अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रही हैं। अपनी फोटोज़ और वीडियोज़ एक्ट्रेस अक्सर इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती थीं। डिलीवरी से कुछ दिन पहले ही अनीता और रोहित ने एक बोल्ड फोटोशूट भी करवाया था जिसकी फोटोज़ सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। कुल मिलाकर कहा जाए तो अनीता ने अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को खुलकर एंजॉय किया था।