विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'इमली' की सुंबुल तौकीर खान ने सोशल मीडिया पर दी 'गालियां', अब वायरल हो रहा है एक्ट्रेस का वीडियो

By Anand KashyapEdited By:
Published: Thu, 06 Jan 2022 02:49 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 07 Jan 2022 07:19 AM (GMT+05:30)

छोटे पर्दे के चर्चित सीरियल इमली की अभिनेत्री सुंबुल तौकीर खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में ...और पढ़ें

सीरियल 'इमली' की अभिनेत्री सुंबुल तौकीर खान, तस्वीर: Instagram: sumbul_touqeer
सीरियल 'इमली' की अभिनेत्री सुंबुल तौकीर खान, तस्वीर: Instagram: sumbul_touqeer

नई दिल्ली, जेएनएन। छोटे पर्दे के चर्चित सीरियल 'इमली' की अभिनेत्री सुंबुल तौकीर खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अपने फैंस जुड़े रहने के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इतना ही नहीं सुंबुल तौकीर खान के कई मजेदार वीडियो को फैंस खूब पसंद भी करते हैं। इन दिनों उनका एक वीडियो और वायरल हो रहा है।

अपने इस वीडियो में सुंबुल तौकीर खान गालियां देती हुई दिखाई दे रही हैं। अभिनेत्री के गालियों के वीडियो को उनके नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में सुंबुल तौकीर खान गालियों से भरे एक डायलॉक की मिमिक्री करती नजर आ रही हैं। वीडियो में सुंबुल तौकीर खान का अंदाज भी काफी अलग दिख रहा है। अभिनेत्री का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सुंबुल तौकीर खान के फैंस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके वीडियो की तारीफ भी की है। साथ ही उनके एक्सप्रेशन को काफी इंप्रेसिव बताया है। बात करें सुंबुल तौकीर खान के चर्चित शो 'इमली' की तो यह छोटे पर्दे का चर्चित शो रहा है। इस शो को दर्शक हमेशा से पसंद करते हैं। वहीं अब 'इमली' को लेकर यह भी खबर है कि अभिनेता गश्मीर महाजनी ने शो छोड़ने का फैसला किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Sumbul Touqeer Khan (@sumbul_touqeer)

इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक गश्मीर महाजनी ने 'इमली' के मेकर्स से शो छोड़ने की बात कर ली है। वहीं शो के करीबी सूत्रों की मानें तो गश्मीर महाजनी इस महीने के आखिर तक 'इमली' को अलविदा कह देंगे। गश्मीर महाजनी के शो छोड़ने को लेकर अक्सर अफवाहें भी उड़ती रहती हैं। वहीं 'इमली' में हर दिन कई ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं। जाहिर है कि अगर गश्मीर महाजनी 'इमली' छोड़ते हैं तो शो के अंदर एक बार फिर से काफी ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।