Move to Jagran APP

Hunarbaaz - Desh Ki Shaan - 22 जनवरी से शनिवार और रविवार रात 9 बजे से आप भी देश के हुनरबाजों के सफर का बनें हिस्सा

आपको भी अपने आस-पास ऐसे ही हुनर से रूबरू होने का मौका मिला होगा। और आपकी इच्छा रहती है कि कार्टून बनाने वाला कार्टूनिस्ट जबरदस्त डांस करने वाला डांसर बांसुरी बजाकर सबका मन जीतने वाला बांसुरी वादक और दूसरे हुनरबाजों को एक न एक दिन जरूर पहचान मिले।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 03:17 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jan 2022 08:38 AM (IST)
Hunarbaaz - Desh Ki Shaan - 22 जनवरी से शनिवार और रविवार रात 9 बजे से आप भी देश के हुनरबाजों के सफर का बनें हिस्सा
Photo Credit : Hunarbaaz - Desh Ki Shaan

ब्रांड डेस्क। भारत में हुनर की कोई कमी नहीं है। हर गांव, हर मोहल्ला हुनरबाजों की कहानी कहता है और उनकी तारीफ में कसीदे पढ़ता है। आपको भी अपने आस-पास ऐसे ही हुनर से रूबरू होने का मौका मिला होगा। और आपकी इच्छा रहती है कि कार्टून बनाने वाला कार्टूनिस्ट, जबरदस्त डांस करने वाला डांसर, बांसुरी बजाकर सबका मन जीतने वाला बांसुरी वादक और दूसरे हुनरबाजों को एक न एक दिन जरूर पहचान मिले और दुनिया उनके बारे में जान सके। देश के कोने-कोने से आए ऐसे ही हुनरबाजों को अपना कौशल दिखाने के लिए Colors TV मंच दे रहा है, अपने शो Hunarbaaz - Desh Ki Shaan के जरिए, जो 22 जनवरी से, शनिवार और रविवार रात 9 बजे आएगा।

loksabha election banner

हर व्यक्ति में कोई न कोई टैलेंट जरूर छुपा हुआ होता है, जरूरत है उसे पहचानने की और उसपर काम करने की। सालों की मेहनत के बाद ही वह टैलेंट निखरता है, जिसे देखकर दूसरे भी अचंभित और आकर्षित होते हैं। मन में सवाल उठता है कि यह कैसे किया, क्योंकि यह इतना आसान नहीं है। आपको इसी तरह की हैरानगी Hunarbaaz - Desh Ki Shaan शो में देखने को मिलेगा।

इस शो का प्रोमो पहले से लोगों के रोंगटे खड़े कर रहा है। इस शो की खास बात इसकी विविधता है, जहां आपको हर तरह के हुनर को एक मंच पर देखने और जानने का मौका मिलेगा। शो में दिखाए गए हुनर आपको हैरान करेगा और साथ ही, खुद के टैलेंट को बाहर निकालने के लिए प्रेरित भी करेगा।

Hunarbaaz - Desh Ki Shaan एक ऐसा मंच है, जहां गायन से लेकर बीटबॉक्सिंग तक हर तरह के हुनरबाज अपने टैलेंट को प्रदर्शित करते हुए दिखाई देंगे। प्रतियोगिता में आगे बढ़ने के लिए प्रतियोगियों को एक-दूसरे की विशेष प्रतिभा का सामना करना पड़ेगा। इसलिए कौन सा टैलेंट बेहतर होगा, इसको परखना काफी मुश्किल काम होगा।

सभी तरह के हुनर में कौन सा हुनर सबसे बेहतर है, इसे परखने के लिए इस शो में फिल्म इंडस्ट्री के बहुमुखी और अनुभवी जजेस मौजूद होंगे। इसमें निर्देशक और निर्माता करण जोहर, अपने अभिनय से सबका दिल जीतने वाली अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और फिल्म इंडस्ट्री में सालों का अनुभव लिए और कई फेमस शो में जज की भूमिका निभा चुके अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती शामिल हैं।

इस शो को होस्ट कर रहे हैं फेमस कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया। दोनों इस शो में अपनी कॉमेडी से कितना धमाल मचाएंगे, इसका अंदाजा हम लगा सकते हैं। किसी भी हुनरबाज के अंदर अगर अपने हुनर को लेकर आत्मविश्वास है, तो उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। एक न एक दिन उसके हुनर को पहचान मिलेगी।

Hunarbaaz - Desh Ki Shaan अपने तरह का पहला शो है, जो हर तरह की प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करता है, ताकि हुनरबाजों को एक पहचान मिल सके। Colors TV पर 22 जनवरी से, शनिवार और रविवार रात 9 बजे से आप भी ऐसे ही हुनरबाजों के सफर का हिस्सा बनें।

अधिक जानकारी के लिए विजिट करें- https://www.colorstv.com/shows/hunarbaaz/

लेखक- शक्ति सिंह

Note - यह आर्टिकल ब्रांड डेस्‍क द्वारा लिखा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.