Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    KKK 13: अजगर से खेलती नजर आयीं हिना खान, 'खतरों के खिलाड़ी 13' में गाना गाते हुए पूरा किया स्टंट, वीडियो वायरल

    KKK 13 एक्शन और एडवेंचर से भरपूर खतरों के खिलाड़ी 13 में काफी हाई स्टंट परफॉर्म किए जाते हैं। इस बार कुछ एक्स कंटेस्टेंट्स ने बीच में एंट्री लेते हुए शो में गेम का लेवल और बढ़ा दिया। दिव्यांका त्रिपाठी और फैसल शेख के बाद हिना खान ने खतरों के खिलाड़ी 13 में एंट्री ली है। अजगर के साथ खेलते हुए उनका प्रोमो सामने आया है।

    By Karishma Lalwani Edited By: Karishma Lalwani Updated: Mon, 25 Sep 2023 04:56 PM (IST)
    Hero Image
    Hina Khan in Khatron ke Khiladi 13

    नई दिल्ली, जेएनएन। Khatron Ke Khiladi 13: खतरों की दुनिया का फेमस शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' में हर दिन कुछ ऐसे टास्क परफॉर्म करते दिखाए जाते हैं, जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। सांप, कीड़े-मकौड़े, चूहों, वगैरह के बीच खिलाड़ियों को अकेला छोड़ उनसे ऐसे काम करवाए जाते हैं, जिसे देखकर ही लोगों कीं सांस फूल जाती है। वहीं, बीते दिनों में 'खतरों के खिलाड़ी 13' का लेवल पहले से भी ज्यादा खतरनाक हो गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चैलेंजर बनकर आयीं हिना खान

    गेम शो को और मजेदार बनाने के लिए तीन चैलेंजर्स - दिव्यांका त्रिपाठी, हिना खान और फैसल शेख को एंट्री दी गई। फैसल और दिव्यांका बतौर चैलेंजर शो में अपना दमखम दिखा चुके हैं। अब बारी है हिना खान की। वह कंटेस्टेंट्स के सामने अपनी एडवेंचरस साइड दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

    मेकर्स ने हिना का वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें बेबाक अंदाज में खतरों के खेलते देखा जा सकता है।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    यह भी पढ़ें: Jawan Collection: 500 करोड़ की कमाई की तरफ सबसे तेजी से बढ़ी 'जवान', टूटेगा इन 3 बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड

    अजगर से खेलती नजर आयीं हिना

    वीडियो में हिना को बिना किसी डर के अजगर से खेलते देखा जा सकता है। वह उसे अपने पेट की तरह सहलाती नजर आती हैं। इसके बाद हिना अपना टास्क परफॉर्म करती हैं, जिसमें उन्हें काफी ऊपर से जंप मारना होता है। हिना इस टास्क को भी खुशी-खुशी परफॉर्म करती हैं।

    उनका ध्यान न भटके, इसके लिए वह 'लग जा गले' गाना पूरे टास्क के दौरान गाती रहती हैं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्ट्रेस की जाबांजी देख शिव ठाकरे सहित बाकी कंटेस्टेंट्स दंग रह जाते हैं।

    यह भी पढ़ें: KKK 13: दिव्यांका त्रिपाठी की ताकत देख उड़ गए खिलाड़ियों के होश, वायरल हुआ 'खतरों के खिलाड़ी 13' का ये वीडियो