Move to Jagran APP

ब्लैक ड्रेस में हिना खान का दिलकश अंदाज, ग्लैमरस लुक के कायल हुए फैंस

अपने इस बोल्ड और ग्लैमरस लुक से हिना खान काफी तारीफें बटोर रही हैं। अब हाल ही में हिना खान ने सोशल मीडिया पर भी अपनी कुछ बेहद हॉट और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं। जिसे देख उनके फैंस एक बार फिर अभिनेत्री के कायल हो गए हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Mon, 27 Sep 2021 05:25 PM (IST)Updated: Mon, 27 Sep 2021 05:25 PM (IST)
हिना खान का ग्लैमरस अंदाज, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस अभिनेत्री हिना खान अपने नए- नए लुक्स से फैंस का अक्सर दिल जीतती रहती हैं। हिना खान इन दिनों अंगद बेदी के साथ वीडियो एलबम को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। वीडियो एलबम से ज्यादा चर्चा का विषय हिना खान का लुक है। जो इस एलबम में देखने को मिल रहा है। अपने इस बोल्ड और ग्लैमरस लुक से हिना खान काफी तारीफें बटोर रही हैं। अब हाल ही में हिना खान ने सोशल मीडिया पर भी अपनी कुछ बेहद हॉट और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं। जिसे देख उनके फैंस एक बार फिर अभिनेत्री के कायल हो गए हैं।

loksabha election banner

हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री अपनी कई तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में हिना खान ने अपनी कुछ गॉर्जियस तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में हिना खान बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। हिना खान के इस अलग लुक को देख उनके फैंस भी हैरान रह गए हैं।

हिना खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ये तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में हिना खान ने ब्लैक ड्रेस पहनी हुई है। इसके साथ उन्होंने फिशनेट स्टॉक्निस भी पहने हैं। तस्वीरों में हिना खान बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस दिख रही हैं। हिना खान का ये बोल्ड लुक देखकर उनके फैंस भी दीवाने हो गए हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए हिना खान ने कैप्शन में लिखा, 'सबकुछ हो सकता है अगर आपके पास करने की इच्छाशक्ति हो तो।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by HK (@realhinakhan)

हिना खान की इन तस्वीरों पर उनके फैंस और दोस्त कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। सभी लोग हिना खान के इस ग्लैमरस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में हिना खान ने अभिनेता अंगद बेदी के साथ वीडियो एलबम 'मैं भी बरबाद' में नजर आई हैं। इस म्यूजिक एलबम में भी हिना टफ और बोल्ड लुक में दिख रही हैं। इस वीडियो को भी हिना और अंगद के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by HK (@realhinakhan)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.