विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'Bigg Boss' में शामिल होने वाले थे लापता हुए Gurucharan Singh, लगभग फाइनल भी हो गया था नाम, लेकिन फिर...

Published: Mon, 29 Apr 2024 06:34 PM (GMT+05:30)

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के रोशन सोढी ने कूल पंजाबी बनकर लोगों को वर्षों तक गुदगुदाया। एक्टर कई दिनों ...और पढ़ें

गुरुचरण सिंह और सलमान खान. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
गुरुचरण सिंह और सलमान खान. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी के सबसे पॉपुलर शो 'बिग बॉस' के घर में प्रवेश करने के लिए हर साल कई नामी सितारों का नाम सामने आता है। सलमान खान (Salman Khan) का ये शो यहां आने वाले कंटेस्टेंट्स के स्टारडम को ऊंचाइयों तक ले जाता है। कोई शो जीतकर, तो कोई बिना जीते भी, लेकिन सिर्फ अपनी बातों से ही लोगों का दिल जीत लेता है।

निया शर्मा और जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) जैसे स्टार्स का नाम हर साल इस शो में शामिल होने के लिए सामने आता है। अब खबर है कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 'सोढी' यानी गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) को भी शो के लिए अप्रोच किया गया था। वो भी एक नहीं, दो-दो बार।

'बिग बॉस' में शामिल होने वाले थे गुरुचरण सिंह

हिंदुस्तान टाइम्स में आई रिपोर्ट में बताया गया है कि गुरुचरण सिंह को 'बिग बॉस ओटीटी' का ऑफर मिला था। यही नहीं, बल्कि उन्हें 'बिग बॉस 15' में भी शामिल होने का मौका मिला था। दोनों मौकों पर बातचीत भी अच्छी चल रही थी। लेकिन फिर अचानक से बातें होनी बंद हो गईं। गुरुचरण ने बताया कि ओटीटी सेगमेंट में संभावना अधिक थी, जिसे करण जौहर ने होस्ट किया था।

ओटीटी वाले शो के लिए गुरुचरण और बिग बॉस के निर्माताओं के बीच पैसों को लेकर भी बात हुई थी, लेकिन बातचीत के बाद ब्रॉडकास्टर्स वापस नहीं आए। सब कुछ लगभग तय होने के बाद भी आखिरी वक्त पर बात नहीं बन पाई।

6 दिन से लापता हैं गुरुचरण सिंह

बता दें कि गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल को दिल्ली से मुंबई जाने के लिए निकले थे। सामने आई जानकारी के अनुसार, उनकी फ्लाइट बुक थी, लेकिन वह एयरपोर्ट पहुंचे ही नहीं। 24 अप्रैल की रात करीब 9.14 बजे उन्हें दिल्ली को पालम में देखा गया। इसके बाद से उनका फोन स्विच ऑफ आ रहा है। 

गुरुचरण के पालम एरिया में एटीएम से 7000 रुपये का ट्रांजैक्शन करने की बात भी सामने आई है। यह जानकारी भी सामने आई है कि उनकी शादी होने वाली थी। पुलिस ने आईपीसी की धारा 365 के तहत FIR दर्ज की है। 

यह भी पढ़ें: TMKOC: कर्ज में डूबे थे गुरुचरण सिंह, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' छोड़ ये काम कर रहे थे 'रोशन सोढ़ी'