विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pankhuri Awasthy Twins: पंखुड़ी और उनके जुड़वा बच्चों का हुआ ग्रैंड वेलकम, एक्ट्रेस ने दिखाई सेलिब्रेशन की झलक

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Mon, 31 Jul 2023 05:35 PM (IST)

Pankhuri Awasthy Twins गौतम रोडे (Gautam Rode) और पंखुड़ी अवस्थी (Pankhuri Awasthy) 25 जुलाई को जुड़वा बच्चों के पेरेंट्स बने ...और पढ़ें

Pankhuri Awasthy Twin Babies Photo Credit Instagram
Pankhuri Awasthy Twin Babies Photo Credit Instagram

HighLights

  1. पंखुड़ी अवस्थी का घर में हुआ ग्रैंड वेलकम
  2. जुड़वा बच्चों के पेरेंट्स बने पंखुड़ी और गौतम
  3. एक्ट्रेस ने शेयर की सेलिब्रेशन की तस्वीर

 

नई दिल्ली, जेएनएन। Pankhuri Awasthy Twins: टीवी का मोस्ट फेवरेट कपल गौतम रोडे (Gautam Rode) और पंखुड़ी अवस्थी (Pankhuri Awasthy) 25 जुलाई को जुड़वा बच्चों के पेरेंट्स बने हैं। मां बनने के चार दिन बाद एक्ट्रेस रविवार यानी 30 जुलाई को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुई है। ऐसे में एक्ट्रेस का घर पर ग्रैंड वेलकम हुआ, जिसकी एक झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

पंखुड़ी अवस्थी का हुआ ग्रैंड वेलकम

इसकी जानकारी खुद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके दी। पंखुड़ी ने सेलिब्रेशन की फोटो शेयर की है। पहली तस्वीर में दोनों बच्चों और पति के साथ नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी फोटो में पति गौतम रोडे के साथ पोज देती दिखाई दे रही हैं। फोटो के बैकग्राउंड में पिंक और ब्लू कलर के बैलून और फूल नजर आ रहे हैं। कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा- कुछ साल ऐसे होते हैं जो आपसे प्रश्न पूछते हैं और फिर कुछ साल ऐसे भी होते हैं जो उनका उत्तर देते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Pankhuri Awasthy Rode (@pankhuri313)

पेरेंट्स बनने कपल ने जताई खुशी

जुड़वां बच्चों के पेरेंट्स बनने के बाद गौतम रोडे और पंखुरी अवस्थी ने 'बॉम्बे टाइम्स' से बातचीत में कहा कि, वह खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं। अब उनकी फैमिली पूरी हो चुकी है। गौतम ने कहा था कि कुछ रिश्तेदार बेटे को उनकी शक्ल पर बता रहे हैं, तो कुछ बेटी को पंखुरी की शक्ल पर। इस बात की खुशी है कि दोनों बच्चे एकदम स्वस्थ हैं और ठीक हैं।

पांच साल पहले हुई थी दोनों की शादी

गौतम और पंखुड़ी की पहली मुलाकात 'सूर्यपुत्र कर्ण' के सेट पर हुई थी। शूटिंग सेट पर दोनों की दोस्ती हुई और जल्द ही ये दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने साल 2018 में 5 फरवरी को शादी की थी और अब शादी के पांच साल बाद दोनों माता-पिता बनने वाले हैं। गौतम और पंखुड़ी की उम्र में 14 साल का फासला है।

हाल ही में एक्ट्रेस की गोद भराई की रस्म हुई थी, जिसकी एक झलक एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर साझा की थी। इस पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, ''हमने एक ख्वाहिश की और दो पूरी हुईं ” दोगुना प्यार, दोगुनी खुशी, हमारे उत्सव का हिस्सा बनने के लिए आप सभी का धन्यवाद, हम बहुत आभारी हैं।