विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: आयशा सिंह और नील भट्ट की शो से हुई विदाई, अलविदा कहते हुए इमोशनल हुए 'सैराट'

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Thu, 22 Jun 2023 02:02 PM (IST)

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin टीवी के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में सई और विराट का किरदार ...और पढ़ें

TV Show Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
TV Show Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

नई दिल्ली, जेएनएन। स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है। शो अपने दिलचस्प और मजेदार प्लॉट के साथ लोगों का ध्यान खींच रहा है, लेकिन अब शो की हिट जोड़ी सई और विराट अलविदा लेने वाला हैं।

'गुम है किसी के प्यार में' का ट्विस्ट एंड टर्न्स और हाई ऑक्टेन ड्रामा ने दर्शकों को हमेशा पसंद आता है। सीरियल की कहानी सई और विराट पर फोकस करती है। शो के फैंस लंबे समय से दोनों के रीयूनियन का इंतजार कर रहे हैं और ये घड़ी अब आ गई है। दर्शकों को शो में सई और विराट की केमिस्ट्री, नोक-झोंक और बॉन्ड पसंद है। सई और विराट के लिए यह भावनाओं की उतार-चढ़ाव भरी एक राइड रही है। सई और विराट ने हमेशा अपने दर्शकों को रोमांस, ड्रामा और भावनाओं के साथ एंटरटेन किया है।

शो से अलविदा लेंगे सैराट

इस शो के साथ सई और विराट का किरदार निभा रहें एक्टर्स आयशा सिंह और नील भट्ट, दोनों एक घरेलू नाम बन गए। शो के शुरू होने के बाद से ही दोनों दर्शक के चहेते बने हुए हैं। अब विरासत को आगे बढ़ाते हुए, जब सई और विराट की बात आती है, तो ऐसी कई यादें हैं जो सभी के जहन में बसी हुई है। जैसे कि एक-दूसरे से लड़ाई करने के साथ हुई इनकी शुरुआत अब एक-दूसरे के लिए लड़ने तक आ पहुंची है, लेकिन अब नील भट्ट और आयशा सिंह इस शो को अलविदा कहने की तैयारी कर रहे हैं, ताकि शो को शक्ति अरोड़ा, भाविका शर्मा और सुमित सिंह आगे बढ़ा सकें।

क्या बोलीं सई ?

'गुम है किसी के प्यार में' की एक्ट्रेस आयशा सिंह ने कहा, ''गुम हैं किसी के प्यार में के लिए यह एक खूबसूरत और प्यार सफर रहा है। इस शो में कुछ ऐसे पल हैं जिन्हें मैं जीवन भर याद रखूंगी और अपने दिल में कैद रखूंगी। प्यार एक ऐसी चीज़ है जिसे मैं अपने इस सफर से वापस ले जाऊंगी, लेकिन मेरी सबसे कीमती याद सई का डॉक्टर का कोट होगा, जिसे मैं अपने साथ घर वापस ले जाऊंगी क्योंकि यह विराट की ओर से सई को एक तोहफा था।

सेट पर प्रैंकस्टर हैं आयशा

एक्ट्रेस ने आगे कहा, "सई, एक किरदार के रूप में, अपने आप में कई तरह के इमोशन्स से भरी हुई है, जिसमें स्ट्रेट फॉरवर्ड होने से लेकर गर्ल नेक्स्ट डोर, एक डॉटिंग वाइफ और एक मां, जो दूसरों से पहले अपने परिवार को रखती है, सब शामिल है। सई की एक और खास बात जो मैं सीखना चाहती हूं कि वह अपने संघर्षों के दौरान भी कैसे मुस्कुराती है। लेकिन यहां भी एक ट्विस्ट है: जब असल जीवन की बात आती है तो आयशा सई के बिल्कुल विपरीत है। मैं सेट पर एक प्रैंकस्टर हूं और मैंने अपने सभी को-स्टार्स के साथ प्रैंक किया है।''

विराट ने शेयर किया अनुभव

विराट बनें नील भट्ट ने कहा, ''विराट और वर्दी साथ-साथ चलते हैं। यह तीसरी बार है कि मैंने एक पुलिस वाले के रूप में किरदार निभाया है। मुझे वर्दी पहनने और पुलिस का किरदार निभाने में एक ही समय में गर्व और घबराहट दोनों महसूस होती है। विराट की वर्दी नील के जीवन का एक बहुत ही अहम हिस्सा है, और यह वह याद है जिसे मैं शो से अपने साथ वापस ले जाऊंगा। यह कुछ ऐसा है जिसे मैं जीवन भर याद रखूंगा।"

फैंस का अदा किया शुक्रिया

एक्टर ने आगे कहा, "वर्दी ईमानदारी और सम्मान को दर्शाती है। वर्दी एक अहम हिस्सा रही है, क्योंकि इसने विराट के किरदार को ढालने में मदद की है। मैं अपने किरदार विराट पर प्यार बरसाने के लिए दर्शकों का आभारी हूं और इस शो के लिए जितना प्यार हमें मिला है उतना ही प्यार शो का हिस्सा बनने वाली नई पीढ़ी को भी मिलेगा।"