विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ganesh Chaturthi 2023: ऋत्विक धनजानी और करण वाही ने बनाई बप्पा की मूर्ति, फैंस को याद आईं आशा नेगी

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
Published: Sat, 16 Sep 2023 05:15 PM (IST)

Rithvik Dhanjani And Karan Wahi Video ऋत्विक धनजानी ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो ...और पढ़ें

Karan Wahi And Rithvik Dhanjani (Photo Credit: Instagram)
Karan Wahi And Rithvik Dhanjani (Photo Credit: Instagram)

HighLights

  1. ऋत्विक धनजानी और करण वाही का वीडियो हुआ वायरल
  2. बप्पा की मूर्ति बनाते आए नजर
  3. फैंस को पसंद आया वीडियो

नई दिल्ली, जेएनएन। Rithvik Dhanjani And Karan Wahi Video: जल्द ही गणेश चतुर्थी का त्योहार आने वाला है। बप्पा के इस त्योहार को हर कोई बहुत ही धूमधाम से मनाता है। आमजन से लेकर कई बड़े-बड़े सितारे बप्पा को अपने घर में विराजमान करते हैं। ऐसे में बहुत सी मशहूर बड़ी-बड़ी हस्तियों ने इस त्योहार की तैयारी भी शुरू कर।

हाल ही में टीवी एक्टर ऋत्विक धनजानी और करण वाही का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऋत्विक और करण दोनों मिट्टी से बप्पा की मूर्ति को बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यूजर्स को भी दोनों का यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

यह भी पढ़ें: Uorfi Javed New Look: मास्क लगाकर रेड नेट ड्रेस में नजर आईं उर्फी जावेद, यूजर बोले- 'राज कुंद्रा से लिया है'

ऋत्विक धनजानी और करण वाही ने बनाई बप्पा की मूर्ति

ऋत्विक धनजानी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे वो अपने दोस्तों के साथ गणपति की मूर्ति बना रहे हैं और जल्द ही अपने घर में बप्पा को लाने की तैयारी कर रहे हैं। इस वीडियो में उनके साथ एक्टर के बेस्ट फ्रेंड करण वाही और अन्य कुछ दोस्त भी नजर आ रहे हैं। करण भी बप्पा की मूर्ति बनाने में लगे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Rithvik D (@rithvik_d)

मूर्ति बनाने के साथ-साथ ऋत्विक और करण दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ऋत्विक धनजानी ने कैप्शन में लिखा 'और ऐसे ही, उसे जीवन में लाना है'। ऋत्विक ने जो अपने फैंस के साथ बप्पा की मूर्ति की ये झलक दिखाई है, वो यूजर्स को काफी पसंद आ रही है।

फैंस को पसंद आया वीडियो

ऋत्विक और करण का यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा 'मैं हर साल आपके इस वीडियो का इंतजार करता हूं, जहां आप बप्पा को ढालते हैं और उनका स्वागत करते हैं'। एक अन्य ने लिखा 'मैं इस वीडियो का इंतजार कर रहा था कि आप गणपति जी बनाने जा रहे हैं'। वहीं, एक्टर के कुछ फैंस ने उनसे आशा नेगी के बारे में भी पूछा। बता दें कि आशा ऋत्विक की पूर्व प्रेमिका थीं।

यह भी पढ़ें: Rubina Dilaik ने कन्फर्म की प्रेग्नेंसी, खास अंदाज में बेबी बंप फ्लॉन्ट कर नन्हे मेहमान के आने की दी जानकारी