FIR फेम एक्टर Ishwar Thakur आईसीयू में भर्ती, हालत क्रिटिकल; परिवार ने मांगी आर्थिक मदद
ईश्वर ठाकुर, जो 'FIR' और 'भाभीजी घर पर हैं' जैसे शोज के लिए जाने जाते हैं, गंभीर रूप से बीमार ...और पढ़ें
-1790168087455_m.webp)
HighLights
एक्टर ईश्वर ठाकुर अस्पताल में भर्ती हैं
डायबिटीज से संक्रमण पूरे शरीर में फैला
परिवार ने आर्थिक मदद के लिए लोगों से अपील की
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एफआईआर (FIR) और भाभीजी घर पर हैं (Bhabiji Ghar Par Hain) फेम एक्टर ईश्वर ठाकुर अभी बहुत दर्द में हैं। एक्टर को उनके कॉमेडी रोल्स के लिए जाना जाता है लेकिन फिल्हाल वो मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हैं।
कोविड के समय से शुरू हुई मुश्किलें
अभिनेता एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और फिलहाल आईसीयू में भर्ती हैं। उनकी बहन जयश्री ने एचटी को बताया, 'ईश्वर की तबीयत कुछ दिन पहले अचानक बिगड़ गई और तब से वो कुछ रिस्पॉन्स नहीं कर रहे हैं। 2020 में पैर में लगी चोट के बाद से उन्हें स्वास्थ्य संबंधी चीजें ज्यादा हो गईं।

उन्होंने आगे कहा, 'ईश्वर मेरे बड़े भाई हैं। यह सब 2020 में, कोविड-19 लॉकडाउन से तीन महीने पहले, उनके पैर में लगी चोट से शुरू हुआ। उन्हें डायबिटीज है, इसलिए घाव ठीक नहीं हुआ और अब संक्रमण उनके पूरे शरीर में फैल गया है।
View this post on Instagram
कविता कौशिक ने की मदद
'दो-तीन दिन पहले उनकी हालत बिगड़ गई और हम उन्हें अस्पताल ले गए। तब से वे कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं। हमने उनकी देखभाल पर अपनी सारी जमा पूंजी खर्च कर दी है, लेकिन अब हमारे पास और कुछ करने की क्षमता नहीं है। इसलिए हमें मदद की जरूरत है।' जयश्री ने बताया कि कविता कौशिक ने एक मदद की अपील डाली थी जिसकी वजह से वो अभी तक खर्चा चला पा रही थीं
ईश्वर की उम्र 54 साल है और उनके परिवार में उनकी मां और बहन जयश्री हैं। बहन ने बताया कि एफआईआर और भाभीजी घर पर हैं के कुछ को-स्टार्स ने इन सभी चीजों को मैनेज करने के लिए फैमिली की हेल्प की लेकिन अभी और भी मदद की जरूरत है।
