विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'कसौटी जिंदगी की' से फेमस हुए Cezanne Khan पर 'बेगम' ने दर्ज कराई FIR, USA ग्रीन कार्ड के लिए धोखाधड़ी का आरोप

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Mon, 19 Jun 2023 08:48 PM (IST)

Cezanne Khan FIR News कसौटी जिंदगी से सिजान खान काफी फेमस हुए थे। यह शो सन 2000 में आया था। ...और पढ़ें

Cezanne Khan FIR News, Cezanne Khan, Kasauti Zindagi kay
Cezanne Khan FIR News, Cezanne Khan, Kasauti Zindagi kay

नई दिल्ली, जेएनएन। Cezanne Khan FIR News: 'कसौटी जिंदगी की' में अहम भूमिका निभाने वाले सिजान खान पर आयशा पिरानी नामक एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने पहले दावा किया है कि वह उनकी बेगम है और उन्होंने अभिनेता पर चीटिंग करने का आरोप लगाया है। सिजान खान ने कसौटी जिंदगी की में अनुराग बसु की भूमिका निभाई थी। 

सिजान खान पर आयशा पिरानी ने घरेलू हिंसा का आरोप क्यों लगाया है?

अब उन पर आयशा पिरानी नामक एक महिला ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि दोनों अभी भी शादीशुदा है। आयशा ने एफआईआर का कारण भी बताया है। उन्होंने अपने शौहर पर चीटिंग करने और अमेरिकी वीजा ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए उनका दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने उनसे क्षतिपूर्ति की भी मांग की है।

View this post on Instagram

A post shared by Cezanne khan (@cezannekhan_)

सिजान खान पर आयशा पिरानी ने चीटिंग करने का आरोप क्यों लगाया है? 

इसके पहले, इस वर्ष खबर आई थी कि सिजान खान इस वर्ष अपनी गर्लफ्रेंड अफ्सीन से शादी करने वाले हैं। दोनों पिछले 3 वर्षों से साथ हैं। आयशा पिरानी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को एक इंटरव्यू दिया है। इसमें वह कहती हैं,

"उन्होंने मेरे साथ चीटिंग की है। उन्होंने अमेरिका का ग्रीन कार्ड पाने के लिए मेरा दुरुपयोग किया है। मैंने अपने सारे पैसे उन पर खर्च कर दिए। वह मेरे साथ 2013 से 16 के बीच रहे हैं। मैं काम कर रही थी और वह घर पर बैठे थे। उन्होंने मेरा क्रेडिट कार्ड भी ले लिया था। मेरे पास बिल के सबूत भी हैं। मैंने इन सभी चीजों को नजरअंदाज किया क्योंकि मैं बुरी महिला नहीं हूं। मैंने यह सब जाने दिया। उन्होंने कभी मुझसे माफी भी नहीं मांगी।"

View this post on Instagram

A post shared by Cezanne khan (@cezannekhan_)

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए कहा,

"मैं उन्हें जाने देती है अगर वह मेरे बारे में बुरी बातें नहीं कहते। जब मैंने उन्हें देखा, उन्होंने मेरे बच्चों के सामने मेरा मजाक उड़ाया है। उनके बर्ताव से मेरे बच्चे आहत हुए। वे अभी भी है। वे उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे। मेरा अभी भी उनसे निकाह है। उन्होंने मुझे जानकारी दी कि उनकी मां चाहती थी कि वह छोटी लड़की से शादी करें। वह 50 के हैं और मैं भी उस समय इतनी की ही थी तो उन्होंने अपनी शादी छुपाई। उन्होंने जालसाजी कर मुझसे तलाक के पेपर पर साइन करवा लिया लेकिन मैं एक मुस्लिम महिला हूं और मुस्लिम कानून के अनुसार मैं अभी भी शादीशुदा हूं। मैं उनसे अपना पैसा वापस लेकर रहूंगी। मैं इनकी वजह से बहुत कुछ झेल चुकी हूं।"

View this post on Instagram

A post shared by Cezanne khan (@cezannekhan_)