विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब टीवी पर ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’! एकता कपूर ने दी करण को सफाई

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Wed, 09 May 2018 05:39 PM (IST)Updated: Sun, 13 May 2018 09:06 AM (IST)

पंच बीट, बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने वाले चार दोस्तों की कहानी है। इस वेब सीरीज़ की शूटिंग अभी शुरू होने ...और पढ़ें

अब टीवी पर ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’! एकता कपूर ने दी करण को सफाई
अब टीवी पर ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’! एकता कपूर ने दी करण को सफाई

मुंबई। लगता है एकता कपूर इन दिनों सुपरहिट हिंदी फिल्मों से इतनी प्रभावित हो गई हैं कि उन्हें टीवी शोज़ और वेब सीरीज़ में देखना चाहती हैं लेकिन वो ऐसा नहीं कर रही हैं इसके लिए उन्हें बार बार सफाई देनी पड़ रही है।

अभी कुछ दिनों पहले एकता की नई बेव सीरीज़ ‘ Punch beat’ की घोषणा हुई। जैसे ही इसका पहला लुक आया उसे देख कर लोगों ने साफ़ कह दिया कि ये तो स्टूडेंट ऑफ द ईयर की नक़ल है। ये कहा जाने लगा कि एकता पंच बीट के जरिये करण की सुपरहिट फिल्म का टीवी स्पिन ऑफ कर रही हैं। बाते जब तेज़ी से फैली तो एकता को मैदान में उतरना पड़ा। उन्होंने करण जौहर को संबोधित करते हुए लिखा – हाय करण, उन सभी लोगों के लिए जो ये सोच रहे हैं कि मैं पंच बीट के रूप में स्टूडेंट ऑफ द ईयर का स्पिन ऑफ़ बना रही हूं तो ये सही नहीं है। लेकिन चूंकि आप इस जॉनर के फिल्म कुछ कुछ होता है के समय से ही पितामह रहे हैं, तो आप इस शो और रोज़वुडीयंस को अपना आशीर्वाद दीजिये।

इस पर करण ने भी कहा कि शो कूल लग रहा है और वो इस शो को देखने के एक्सक्लूसिव राइट्स चाहते हैं । दरअसल पंच बीट, बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने वाले चार दोस्तों की कहानी है। इस वेब सीरीज़ की शूटिंग अभी शुरू होने वाली है और सीरीज़ इस साल के अंत तक रिलीज़ होगी।

वैसे ये दूसरा वाक्या है जब एकता कपूर, करण जौहर की ही हिट फिल्म को टीवी पर लाने की ख़बर से जुड़ी हैं। हाल में ये ख़बर आई थी कि एकता, करण की कभी ख़ुशी कभी गम को टीवी पर ला रही हैं और इसके लिए कास्ट लॉक कर ली गई है। लेकिन अब एकता को इस बात पर भी सफाई देनी पड़ रही है।

उन्होंने कहा है कि उनका नया टीवी शो ‘कभी ख़ुशी कभी गम’ नहीं है। ये दवाओं के बिज़नेस में शामिल एक अमीर परिवार की कहानी है और के3जी से बहुत ही अलग है। इस शो का नाम ‘दिल ही तो है’ रखा गया है। इसमें बिजोय आनंद, एरिका फर्नांडिस, योगिता बिहानी, रजत टोकस और वरुण सूद के काम करने की ख़बर है।

यह भी पढ़ें: सत्रह साल बाद K3G का रीमेक, ये बनेंगी काजोल, सलमान कनेक्शन भी